{"_id":"674c8418cb68fb40e005d6df","slug":"bjp-social-media-in-charge-and-district-president-clash-with-each-other-before-the-meeting-of-the-education-minister-dausa-news-c-1-1-noi1350-2373823-2024-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dausa News: उपचुनावों के बाद भाजपा की संगठन बैठक, जमकर चले लात-घूंसे, नेताओं में हुई गाली-गलौज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dausa News: उपचुनावों के बाद भाजपा की संगठन बैठक, जमकर चले लात-घूंसे, नेताओं में हुई गाली-गलौज
Sun, 01 Dec 2024 11:25 PM IST
दौसा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
Published by: दौसा ब्यूरो
Updated Sun, 01 Dec 2024 11:25 PM IST
सार
जिले में भाजपा की संगठनात्मक बैठक से पहले पार्टी के सोशल मीडिया प्रभारी और जिला अध्यक्ष के बीच भरी महफिल में गाली-गलौज का दौर चल गया। खास बात यह रही कि प्रदेश के शिक्षा मंत्री भी इस बैठक में शामिल होने के लिए पहुंचने वाले थे।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
दौसा में भाजपा की संगठनात्मक बैठक से पहले हुई तथाकथित जूतम-पैजार ने पार्टी के भीतर चल रही उठापटक की पोल खोलकर रख दी है। बैठक में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर को भी पहुंचना था और इस हो-हल्ले के पहले ही किरोड़ीलाल मीणा के भाई जगमोहन मीणा भी इस मीटिंग में पहुंचे थे लेकिन प्रदेश अध्यक्ष का फोन आने के कारण वे वहां से जयपुर के लिए रवाना हो गए। उसके बाद कार्यकर्ता रितेश पारिख ने जिला अध्यक्ष प्रभुदयाल शर्मा को भरी महफिल में जमकर सुनाया, इसके बाद दोनों ही पक्षों के बीच वाद-विवाद बढ़ गया और नौबत गाली-गलौज तक आ गई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार विधानसभा उपचुनाव के बाद पार्टी को मजबूत करने के लिए संगठन की यह पहली बैठक हुई थी, जिसमें शिक्षा मंत्री मदन दिलावर को भी भाग लेना था लेकिन मीटिंग शुरू होने से पूर्व ही भाजपा कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए और आपा खोते हुए गाली-गलौज पर उतारू हो गए। बैठक में मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं ने जैसे-तैसे करके बीच-बचाव किया और इसके बाद भाजपा सोशल मीडिया प्रभारी रितेश पारीक को मीटिंग से बाहर रखा गया।
विज्ञापन