फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dausa News ›   Another accident on Delhi-Mumbai Expressway in Bandikui

Dausa: बांदीकुई में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर फिर हादसा, पार्सल ट्रक व मिनी ट्रक में भीषण टक्कर; तीन गंभीर

Sun, 02 Jun 2024 11:13 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 02 Jun 2024 11:13 AM IST
सार

Dausa Accident: दौसा जिले बांदीकुई से गुजर रहे दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस हाईवे पर फिर हादसा हुआ है। ये टक्कर पार्सल ट्रक व मिनी ट्रक के बीच हुई है। इस भीषण हादसे में दोनों ही वाहनों के अंदर लोग फंस गए, जिनको गैस कटर की सहायता से 3:30 घंटे की मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। 

विज्ञापन
Another accident on Delhi-Mumbai Expressway in Bandikui
बांदीकुई में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर फिर हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दौसा पुलिस अधीक्षक रंजीता शर्मा ने बताया कि हादसा रविवार सुबह साढ़े तीन बजे हुआ। इस दुर्घटना में पार्सल ट्रक के आगे का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। उन्होंने बताया कि दो ट्रक हाईवे के मीडिलन से दाएं और बाएं चल रहे थे। तभी अचानक एक ट्रक चालक को नींद आ जाने की वजह से वह ट्रक मीडिलन की तरफ दूसरी साइड चल रहे ट्रक को दुर्घटनाग्रस्त करते हुए मीडिलन पर पलट गया। उधर दूसरा ट्रक चालक कुछ समझ पाता उससे पहले वह केबिन में फंसने की वजह से मीडिलन पर आकर पालट गया। 

विज्ञापन


इधर, एक्सीडेंट की सूचना पर पहुंची कोलवा ने राहत बचाव काम किया। कोलवा थाना अधिकारी जन्मेजाराम मीणा ने बताया कि पुलिस ने फंसे घायलों को गैस कटर की सहायता से लगभग 3:30 घंटे बाद बाहर निकाला और इलाज के लिए दौसा जिला अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां प्राथमिक उपचार देकर जयपुर रेफर कर दिया गया। दो ट्रकों के इस सड़क हादसे में तीन लोग अलग-अलग ट्रकों में थे। जो चोटिल हो गए। इस हादसे में नाजीमा, अफजल और जावेद नाम के लोग घायल हो गये।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed