फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dausa News ›   Dausa News: Bike Riders Killed in Sikandra Highway Crash, Police Scanning CCTV for Vehicle Clues

Dausa: सिकंदरा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवकों की मौत, CCTV खंगाल रही पुलिस

Tue, 26 May 2026 01:23 PM IST
दौसा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: दौसा ब्यूरो Updated Tue, 26 May 2026 01:23 PM IST
सार

सिकंदरा हाईवे पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद दोनों गंभीर घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस अब फरार वाहन चालक की तलाश में जुटी है।
 

विज्ञापन
Dausa News: Bike Riders Killed in Sikandra Highway Crash, Police Scanning CCTV for Vehicle Clues
जिला अस्पताल दौसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दौसा जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र में गुर्जर शहीद स्मारक के सामने अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर सिकंदरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शवों को मोर्चरी में शिफ्ट कराया गया।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार देर रात अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दोनों युवकों की मौके पर ही गंभीर हालत हो गई। मृतकों की पहचान रिंकू पुत्र राजू बैरवा और संजय बैरवा के रूप में हुई है। दोनों मृतक आपस में रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। जब वे बाइक से दौसा से सिकंदरा की ओर आ रहे थे, तभी यह हादसा हो गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Chittorgarh News: सांवलियाजी के दर्शन करने जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, एक की मौत, 20 से ज्यादा घायल
विज्ञापन
विज्ञापन


टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश के लिए पुलिस टीम हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। सिकंदरा थाने के एएसआई छोटेलाल ने बताया कि दोनों शवों का परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed