फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dausa News ›   Alwar News: CM reached Alwar and paid tribute to late Zuber Khan

Alwar News: अलवर पहुंचे सीएम ने दिवंगत जुबेर खान को दी श्रद्धांजलि, संघ प्रमुख मोहन भागवत से की मुलाकात

Mon, 16 Sep 2024 08:38 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 16 Sep 2024 08:38 PM IST
सार

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को अलवर पहुंचे, जहां उन्होंने भाजपा और संघ प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात की। अलवर के सेंट्रल स्कूल में हेलीकॉप्टर उतरने के बाद मुख्यमंत्री सीधे संघ प्रमुख से मिलने के लिए केशव कृपा पहुंचे, जहाँ दोनों के बीच कई मुद्दों पर चर्चा हुई। इसके बाद वे रामगढ़ विधायक जुबेर खान के परिजनों से शोक व्यक्त करने गए, जिनका हाल ही में निधन हुआ था।

विज्ञापन
Alwar News: CM reached Alwar and paid tribute to late Zuber Khan
जुबेर खान को श्रद्धांजलि देने पहुंचे सीएम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को अलवर पहुंचे। अलवर के सेंट्रल स्कूल में उनका हेलीकॉप्टर उतरा। उसके बाद उन्होंने भाजपा नेताओं से मुलाकात की और सीधे संघ प्रमुख मोहन भागवत से मिलने के लिए केशव कृपा पहुंचे। मोहन भागवत से मुलाकात के बाद वो सीधे रामगढ़ विधायक जुबेर खान के घर पहुंचे और वहां परिजनों से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने रोहिताश शर्मा से भी मुलाकात की। कुछ समय पहले रोहिताश शर्मा के पुत्र का निधन हुआ था। 

विज्ञापन


मोहन भागवत के साथ मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की कुछ देर तक वार्ता हुई। इस दौरान कई मुद्दों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री के आगमन के दौरान वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा, तिजारा विधायक बाबा बालक नाथ, बहरोड़ विधायक जसवंत यादव सहित भाजपा के नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने केशव कृपा में मोहन भागवत से मुलाकात के दौरान मौजूद  हालात की जानकारी भी दी और उनसे आशीर्वाद भी लिया। इस अवसर पर वन मंत्री संजय शर्मा लगातार उनके साथ रहे। 
विज्ञापन


सोमवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव, पूर्व केंद्रीय मंत्री मुकुल वासनिक सहित अनेक नेतागण स्वर्गीय जुबेर खान के निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए अलवर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष योगेश मिश्रा ने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता मुकुल वासनिक एवं मंत्री संजय शर्मा आदि ने कटी घाटी के समीप स्थित जुबेर खान जी के निवास पर दिवंगत आत्मा को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। तत्पश्चात शोकाकुल परिवार के सदस्यों को इस असहनीय कष्ट को सहन करने हेतु ढांढस बंधाया। उनके दोनों पुत्रों आदिल जुबेर और आर्यन जुबेर से कहा कि दुःख की इस घड़ी में हिम्मत से काम ले और परिवार को संभाले।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed