फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dausa News ›   Dausa News: Police Crackdown on Illegal Mining, Three Tractors and Compressor Machines Seized

Dausa News: अवैध खनन करने वालों पर चला पुलिस का डंडा, तीन ट्रैक्टर सहित कम्प्रेशर मशीनें जब्त

Mon, 29 Sep 2025 10:14 AM IST
दौसा ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: दौसा ब्यूरो Updated Mon, 29 Sep 2025 10:14 AM IST
सार

अवैध खनन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए झांपदा और लालसोट थाना पुलिस ने तीन ट्रैक्टर समेत मशीनें जब्त की हैं।

विज्ञापन
Dausa News: Police Crackdown on Illegal Mining, Three Tractors and Compressor Machines Seized
अवैध खनन के खिलाफ कारवाई के दौरान जप्त वाहन

विस्तार

जिले के ग्राम संवासा की अरावली पहाड़ियों में अवैध खनन करने वालों के खिलाफ रविवार को खनन विभाग की टीम दो पुलिस थानों के जवानों के साथ मौके पर पहुंची। भारी पुलिस बल के साथ टीम के पहुंचते ही पहाड़ी पर अवैध खनन कर रहे आरोपियों में हड़कंप मच गया और वे अपने बचाव के लिए मौके पर ही ट्रैक्टर व मशीनें छोड़कर भाग गए।

विज्ञापन


पुलिस ने पीछा किया लेकिन आरोपी पहाड़ी इलाके होने के कारण पकड़ में नहीं आए। इसके बाद झांपदा और लालसोट थाना पुलिस व खनिज विभाग की टीम ने मौके से तीन ट्रैक्टर सहित कम्प्रेशर मशीनें जब्त कर लीं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Sawai Madhopur News: सूरवाल बांध की भराव क्षमता बढ़ने से किसानों की जमीन डूबी, मुआवजे और समाधान की मांग
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाधिकारी मनीषा मीना ने बताया कि संवासा में अरावली पहाड़ियों में अवैध खनन की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इसे संज्ञान में लेते हुए थाना झांपदा, लालसोट और खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। मौके से खनन में प्रयुक्त तीन ट्रैक्टर व कम्प्रेशर मशीन को जब्त कर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

थानाधिकारी ने कहा कि अवैध खनन करने वालों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और किसी भी सूरत में अवैध खनन नहीं होने दिया जाएगा। इस दौरान एसआई सुखराम, एचसी इस्लाम, ओमप्रकाश, रामवतार, रामपाल और शिवरतन भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed