{"_id":"6a1e6f4dc257d966da05a3ce","slug":"a-young-man-drowned-in-a-pond-after-slipping-and-a-farmer-died-of-electrocution-two-people-lost-their-lives-in-separate-accidents-dausa-news-c-1-1-noi1437-4349950-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dausa News: पैर फिसलने से तलाई में डूबा युवक, करंट लगने से गई किसान की जान, दो अलग-अलग हादसों ने छीन ली जिंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dausa News: पैर फिसलने से तलाई में डूबा युवक, करंट लगने से गई किसान की जान, दो अलग-अलग हादसों ने छीन ली जिंदगी
Tue, 02 Jun 2026 01:45 PM IST
दौसा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
Published by: दौसा ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 01:45 PM IST
सार
लालसोट क्षेत्र में सोमवार को हुए दो अलग-अलग हादसों में एक युवक खेत में बनी पानी से भरी तलाई में डूब गया, जबकि दूसरे मामले में खेती का कार्य करते समय किसान की करंट लगने से मौत हो गई।
विज्ञापन
अलग-अलग हादसों में दो की मौत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जिले के लालसोट उपखंड क्षेत्र में सोमवार को हुए दो अलग-अलग दर्दनाक हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। एक युवक खेत में बनी पानी से भरी तलाई में डूब गया, जबकि दूसरे मामले में खेती-किसानी का कार्य करते समय किसान की करंट लगने से जान चली गई। दोनों घटनाओं के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार महाराजपुरा ग्राम की गोठवाल ढाणी में खेत में बनी तलाई में डूबने से जितेंद्र मीणा की मौत हो गई। मृतक के पिता गिर्राज मीणा ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उनका पुत्र खेत में कृषि कार्य कर रहा था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह पानी से भरी तलाई में गिर गया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Rajasthan News: तीन दिन की मोहलत- फिर जब्ती, मॉडिफाइड वाहनों पर सरकार का बड़ा एक्शन
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उसे बचाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद युवक को तलाई से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक वह अचेत हो चुका था। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
वहीं चोंडीयावास ग्राम में एक अन्य हादसे में किसान जगदीश खेती-किसानी का कार्य करते समय बिजली के करंट की चपेट में आ गए। करंट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। झापदा थाना अधिकारी मनीष मीणा ने बताया कि दोनों मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने दोनों मामलों में मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।