फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dausa Yoga teacher died due to falling of acacia tree on moving bike in Baswa police station area

Dausa Accident Update: बाइक पर पेड़ गिरने से योगा टीचर की मौत, निर्माणाधीन सड़क पर हुआ था हादसा

Sun, 03 Sep 2023 02:39 PM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: लोकेंद्र सिंह चंपावत Updated Sun, 03 Sep 2023 02:39 PM IST
सार

दौसा के बसवा थाना इलाके में चलती बाइक सवार पर बबूल का पेड़ गिरने से योगा टीचर की मौत हो गई। आरोप है कि सड़क निर्माण के दौरान PWD और ठेकेदार फर्म ने साइन बोर्ड नहीं लगाया था, जिस कारण हादसा हुआ। 

विज्ञापन
Dausa Yoga teacher died due to falling of acacia tree on moving bike in Baswa police station area
बबूल का पेड़ गिरने से सरकारी योग टीचर की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दौसा के बांदीकुई  विधानसभा क्षेत्र के बसवा थाना इलाके में करीब 10 दिन पूर्व चलती बाइक पर एक पेड़ गिरने से हादसा हुआ था। घायल हुए एक युवक ने आखिरकार दम तोड़ दिया। इस मामले में एफआईआर भी दर्ज हो चुकी है। जिसमें आरोप लगाया गया है कि ठेकेदार ने सड़क निर्माण के दौरान सांकेतिक साइन बोर्ड नहीं लगाया था ।

विज्ञापन


दौसा जिले के बसवा में चलती बाइक पर गिरे पेड़ ने एक युवक की जान ले ली। पिछले 10 दिन से घायल युवक SMS अस्पताल जयपुर में भर्ती था। आखिरकार राजेश गुर्जर की मौत हो गई।  22 अगस्त के दिन निर्माणाधीन रोड से बाइक पर गुजरते हुए राजेश और उसकी भाभी सुनीता पर पेड़ गिर गया था। जिससे गंभीर घायल अवस्था में उन्हे अस्पताल में भर्ती किया गया था। सड़क चौड़ीकरण का काम चलने के दौरान इस घटना में घायल उसकी भाभी सुनीता गुर्जर अभी भी घायल और उपचाराधीन है। परिजनों की मानें, तो मामले में सार्वजनिक निर्माण विभाग अधिकारियों और ठेकेदार की लापरवाही और अनदेखी सामने आई है। जहां 'रोड निर्माण के कार्य प्रगति पर है', जैसा कोई साइन बोर्ड सड़क निर्माण के दौरान ठेकेदार ने नहीं लगाया था। 
विज्ञापन


सांकेतिक बोर्ड नहीं होने के कारण पीड़ित सबडावली रोड हनुमान वाटिका होते हुए जा रहे थे, तभी अचानक उन पर पेड़ा पर गिरा, जिसमें राजेश और सुनीता दोनों घायल हो गए। इस हादसे के मामले में हालांकि इस संबंध में बसवा पुलिस थाने में पीडब्ल्यूडी विभाग और ठेकेदार फर्म रघु कंस्ट्रक्शन कंपनी के खिलाफ मृतक के पिता बद्रीप्रसाद गुर्जर ने प्राथमिकी रिपोर्ट दर्ज करवाकर न्याय की गुहार की है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


बबूल का कांटेदार बड़ा पेड़ सिर पर आ गिरा
रिपोर्ट में बताया गया है कि 22 अगस्त को राजेश गुर्जर अपनी भाभी सुनीता गुर्जर को अपने गांव गुवाड़ा तहसील रैणी, अलवर से बसवा के सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए लाया था। इलाज करने के बाद दोनों बाइक पर सवार होकर वापस अपने गांव गुवाड़ा की ओर लौट रहे थे। PWD की ओर से सड़क निर्माण किया जा रहा था। ठेकेदार कंपनी की हेवी मशीनरी पेड़ों को काट रही थी। साइन बोर्ड नहीं होने से पीड़ित उस रास्ते पर चले गए। तभी उनके ऊपर एकाएक धड़ाधड़ते हुए एक बड़ा  बबूल का कांटेदार पेड़ गिर गया। इस हादसे के कारण दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि सड़क पर चौड़ाइकरण का कार्य किया जा रहा था।

लेकिन बड़े अफसोस इस बात यह रही कि लापरवाह अधिकारियों ने चलते हुए कार्य पर ना तो किसी तरह का अवरोधक लगा रखा था और ना ही कोई सांकेतिक बोर्ड था। जिसके माध्यम से वाहन चालक यह समझ पाएं कि आगे पीडब्ल्यूडी का कार्य प्रगति पर है। पीडब्ल्यूडी और ठेका फर्म दोनों की लापरवाही ने युवक की जान ले ली और उसकी भाभी भी ज़िंदगी से जंग लड़ रही है।  


मृतक युवक सरकारी स्कूल में योगा टीचर था
मृतक युवक सरकारी स्कूल में योगा टीचर था और इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ पड़ी। घायल  महिला का इलाज अभी जारी है और उसकी हालत भी काफी नाजुक बताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed