फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dausa The miscreants shot the DST police constable in the head the jawans condition is critical

Dausa Crime News: बदमाशों ने DST पुलिस कांस्टेबल के सिर में मारी गोली, जवान की हालत गम्भीर, सर्च ऑपरेशन जारी

Wed, 23 Aug 2023 12:33 PM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: लोकेंद्र सिंह चंपावत Updated Wed, 23 Aug 2023 12:33 PM IST
सार

दौसा में पुलिस भी सुरक्षित नहीं है। बदमाशों ने DST पुलिस कांस्टेबल को सिर में गोली मार दी। जिससे जवान लकी हालत गंभीर है। फिलहाल पुलिस  बाजरे के खेत में घुसे बदमाशों को पकड़ने के लिए सर्च ऑपरेशन चला रही है।

विज्ञापन
Dausa The miscreants shot the DST police constable in the head the jawans condition is critical
बदमाशों की गोली से घायल कांस्टेबल प्रहलाद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के दौसा में बदमाशों का पीछा करते हुए DST में तैनात कांस्टेबल को सिर में गोली लग गई। कांस्टेबल को दौसा के रामकरण जोशी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जयपुर रेफर किया गया है। फिलहाल कांस्टेबल की हालत नाजुक बनी हुई है।

विज्ञापन


दौसा जिले के डोलिका गांव में पिछले दिनों हुई चोरी के मामले में पुलिस सक्रिय थी। सड़क पर एक संदिग्ध को रुकवाने की लिए पुलिस ने कार्रवाई शुरू की, तो बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस कांस्टेबल को गोली मार दी। जो उसके सिर में लगी। फरार होने के चक्कर में बदमाश खेतों जा घुसे। यह खेत बाजरे का है और चारों तरफ तारबंदी की हुई है।
विज्ञापन


कालाखोह गांव में वाहन चोरों को पकड़ने गई थी पुलिस
पुलिस कालाखोह गांव में वाहन चोरों को पकड़ने गई थी। इस दौरान फायरिंग में कांस्टेबल प्रहलाद सिंह को गोली लगी। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से गंभीर हालत में जयपुर के एसएमएस अस्पताल रफ्तार कर दिया गया। दौसा जिले में दिन प्रतिदिन बढ़ते अपराध पर लगाम लगाने के लिए जिला पुलिस अधीक्षक वन्दिता राणा ने अपराध पर पूरी तरह अंकुश लगाने की मुहिम चलाई हुई है। जिसके चलते जिले की पुलिस अलर्ट मोड पर है।  संदिग्ध लगने पर मोटरसाइकिल सवार को पुलिस ने रुकवाने का प्रयास किया। लेकिन बदमाश फायरिंग करते हुए भागने लगे। इस दौरान फायरिंग का शिकार पुलिस जवान हो गया। जिसके बाद जिले की पुलिस में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की सूचना पर जिला पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। 

बाजरे के खेत में सर्च ऑपरेशन जारी
बदमाश इस दौरान बाजरे के खेत में अपने आप को बचाने के लिए जा घुसे। जहां बाजरे की फसल बड़ी होने के चलते  पुलिस इन बदमाशों को योजना बनाकर बाजरे के खेत से बाहर निकालने का प्रयास कर रही है। गंभीर अवस्था में  कांस्टेबल को जयपुर रैफर किया गया है। दौसा एसपी वंदिता राणा और एडिशनल एसपी बजरंग सिंह शेखावत ने मोर्चा संभाला हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed