फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dausa police arrested accused of cheating in the name of crypto currency trading

Dausa: क्रिप्टो करेंसी ट्रेडिंग के नाम पर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, दो साल से विदेश में काट रहा था फरारी

Tue, 18 Jul 2023 09:38 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 18 Jul 2023 09:38 PM IST
सार

दौसा में क्रिप्टो करंसी ट्रेडिंग के नाम पर लाखों की ठगी के आरोपी को दौसा की कोतवाली थाना पुलिस की टीम ने पंजाब के अमृतसर एयरपोर्ट से डिटेन कर पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
Dausa police arrested accused of cheating in the name of crypto currency trading
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

दौसा में क्रिप्टो करंसी ट्रेडिंग के नाम पर लाखों की ठगी कर फरार हुए आरोपी हरि सिंह मीना पुत्र हनुमान सहाय (32 साल) निवासी बीरपुर थाना टहला जिला अलवर को दौसा की कोतवाली थाना पुलिस की टीम ने पंजाब के अमृतसर एयरपोर्ट से डिटेन कर पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


आरोपी के विरुद्ध भारत सरकार से एलओसी जारी करवाई गई थी। एसपी वंदिता राणा ने बताया कि 21 नवंबर 2021 को थाना कोतवाली पर परिवादी राकेश कुमार द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। रिपोर्ट में बताया कि 24 अप्रैल को उसकी मुलाकात कलेक्ट्रेट सर्किल पर हरी सिंह मीना नाम के व्यक्ति से हुई। जिसने उसे बातचीत के दौरान क्रिप्टो करेंसी ट्रेडिंग के बारे में बताया और उसका मोबाइल नंबर ले लिया। उसके बाद हरि सिंह रोज उसे कॉल कर ट्रेडिंग के फायदे बताने लगा। 
विज्ञापन


विश्वास में आकर अलग-अलग बार में करीब 15 लाख रुपये इन्वेस्ट किए
क्रिप्टो करेंसी वेबसाइट का लिंक भी भेजा। विश्वास में आकर उसने अलग-अलग बार में करीब 15 लाख रुपये इन्वेस्ट कर दिए। बाद में उसने धीरे-धीरे बात करना बंद कर दिया। ठगी का एहसास होने पर उसने क्रिप्टोकरंसी की वेबसाइट पर चेक किया, तो पता चला कि हरी सिंह ने वेबसाइट का प्रतिरूपण कर फर्जी लिंक तैयार कर उससे और उसके मिलने वालों से लाखों रुपए ठग लिए थे। घटना के खुलासे के लिए एसएचओ कोतवाली के नेतृत्व में स्थित टीम द्वारा क्रिप्टो करेंसी से संबंधित रिकॉर्ड और बैंक रिकॉर्ड प्राप्त किया। तकनीकी संसाधनों के माध्यम से सूचना संकलित की गई। आरोपी के विदेश में होने की सूचना पर मुलजिम की तलाश के लिए भारत सरकार से एलओसी जारी करवाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी राणा ने बताया कि फरार चल रहे वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए एडमिशन एसपी डॉ. लालचंद कायल, सीओ कालूराम मीणा के सुपरविजन एवं एसएचओ कोतवाली लाल सिंह यादव के नेतृत्व में टीम गठित की गई। टीम द्वारा मामले में आरोपी हरि सिंह मीणा को अमृतसर एयरपोर्ट से डिटेन कर गिरफ्तार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed