फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dausa News Youth dies due to drowning in government water tank in Mahua

Dausa News: महुआ में सरकारी पानी की टंकी में डूबने से युवक की मौत, पाइप लाइन ठीक करने गया था प्यारेलाल

Wed, 20 Sep 2023 08:21 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 20 Sep 2023 08:21 PM IST
सार

दौसा जिले के महुआ में सरकारी पानी की टंकी ठीक करते समय डूबने से एक युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि रसीदपुर गांव में युवक टंकी की सफाई करने और पाइप लाइन ठीक करने गया था।

विज्ञापन
Dausa News Youth dies due to drowning in government water tank in Mahua
ज्ञापन देते हुए लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दौसा में महुआ उपखंड क्षेत्र के ग्राम रसीदपुर में सरकारी पानी की टंकी में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। रसीदपुर गांव में स्थित सरकारी पानी की टंकी की सफाई करने और पाइप लाइन को ठीक करने के लिए प्यारेलाल कोली गया था। जहां सरकारी पानी की टंकी की सफाई करने के दौरान प्यारेलाल कोली की मृत्यु हो गई।

विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर महुआ जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। परिवार ने आर्थिक मदद के साथ मृतक की पत्नी को सरकारी नौकरी और 25 लाख की मदद की मांग करते हुए करते हुए मामले की जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे पूर्व प्रधान राजेंद्र मीणा ने युवक की मृत्यु पर दुख जताते हुए परिजनों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। मौके पर पहुंचे उपखंड अधिकारी लाखन सिंह गुर्जर को ज्ञापन सौंपकर जलदाय विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही से अवगत कराते हुए पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद के साथ मृतक की पत्नी को सरकारी नौकरी, 25 लाख की मदद की मांग करते हुए मामले की जांच कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर उपखंड अधिकारी लाखन सिंह गुर्जर ने परिजनों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। इसे लेकर परिजनों ने जलदाय विभाग के कर्मचारियों के साथ ठेकेदार के खिलाफ पुलिस में भी शिकायत की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed