फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dausa News Taramira and mustard-filled bags worth seven lakh rupees stolen from merchant shop

Dausa: गजब है...व्यापारी बोला- मंडी से सात लाख का माल चोरी हुआ, सचिव बोले- अभी भी स्टॉक से अधिक माल मौजूद

Mon, 19 Jun 2023 03:46 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 19 Jun 2023 03:46 PM IST
सार

दौसा कृषि उपज मंडी में रविवार रात को चोरी होने का एक अनोखा मामला सामने आया है। इस मामले में व्यापारी का कहना है, उसके यहां से 196 कट्टे तारामीरा और 62 कट्टे सरसों की चोरी हुई है, जिसकी कीमत व्यापारी के अनुसार सात लाख रुपये है। जबकि मंडी सचिव संतोष मीना का कहना है, जिस व्यापारी के यहां चोरी हुई है उस व्यापारी के पास स्टॉक से अधिक माल अभी भी मौजूद है।

विज्ञापन
Dausa News Taramira and mustard-filled bags worth seven lakh rupees stolen from merchant shop
सरसो से भरे कट्टे चोरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दौसा कृषि उपज मंडी में एक व्यापारी की दुकान से सात लाख रुपये कीमत की सरसों और तारामीरा चोरी हो गई। व्यापारी ने स्टॉक से कहीं ज़्यादा माल इकट्ठा कर रखा था। चोरी होने पर मंडी सचिव ने पड़ताल की, तो पता चला कि व्यापारी के पास चोरी के बावजूद स्टॉक से ज़्यादा माल अब भी पड़ा हुआ है।

विज्ञापन


ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि मंडी का ही कोई व्यक्ति चोरी की वारदात में लिप्त है, जिसे व्यापारी के माल और स्टॉक की जानकारी पहले से थी। गिर्राज मनीष कुमार फर्म व्यापारी के मुताबिक, कृषि मंडी में स्थित उसकी दुकान पर चोरी होने का मामला सामने आया है। दुकान मालिक जब रविवार को दुकान पर पहुंचा तो उसे 196 कट्टे तारामीरा और 62 कट्टे सरसों के कम मिले। इस बात को लेकर रात में ड्यूटी पर रहने वाले चौकीदारों से पूछा गया तो चौकीदारों ने संतोषप्रद जवाब नहीं दिया। ऐसे में व्यापारी ने कोतवाली थाने में चौकीदारों के खिलाफ ही मामला दर्ज करा दिया है।
विज्ञापन


स्टॉक में अधिक माल...
इस पूरे मामले पर मंडी सचिव संतोष मीणा ने बताया कि व्यापारी गिर्राज की दुकान पर चोरी होने की बात सामने आई है। लेकिन मंडी सचिव ने जब फर्म का निरीक्षण किया तो मौके पर स्टॉक से अधिक माल होना पाया गया। ऐसे में अब व्यापारी भी संदेह के घेरे में है। क्योंकि ज़्यादा माल रखकर वह भी टैक्स चोरी कर रहा था। सचिव ने कहा, हो सकता है चोरी आसपास के किसी व्यापारी द्वारा की गई हो, क्योंकि सीसीटीवी कैमरे खंगालने के बाद इतनी बड़ी मात्रा में माल एक साथ चोरी करके ले जाते किसी भी तरह का वाहन रात को बाहर जाते हुए नजर नहीं आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंडी समिति की ओर से रात 10 बजे मंडी के दोनों गेटों पर ताला जड़ दिया जाता है। ऐसे में अब व्यापारियों का आपसी विरोधाभास भी सामने आ रहा है। कोई व्यापारी बता रहा है माल चोरी हुआ है। कोई बता रहा है माल चोरी होकर बाहर भी चला गया। ऐसे में अब तमाम व्यापारी अपना-अपना स्टॉक चेक कर चोरी पर खुलासा करने की बात कहते नजर आ रहे हैं। लेकिन जब व्यापारियों का स्टॉक ही ठीक नहीं है, तो चोरी किसने की कैसे पता चलेगा, यह भी बड़ा सवाल है।


व्यापार मंडल प्रतिनिधि मंडल ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन...
दौसा कृषि उपज मंडी में चोरी की यह कोई पहली वारदात सामने नहीं आई है। इससे पूर्व भी कृषि उपज मंडी में कई बार चोरियों के मामले सामने आए हैं। मानगंज व्यापार मंडल के अध्यक्ष राकेश चौधरी के नेतृत्व में व्यापारियों के एक प्रतिनिधि मंडल ने जिला कलेक्टर से मिलकर ज्ञापन सौंपा और मंडी में सुरक्षा को लेकर ठोस कदम उठाने की बात कही। व्यपारियो में चोरी की इस घटना के बाद रोष व्याप्त है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed