{"_id":"69fd705a98eb1a72a208d8e0","slug":"dausa-news-minor-girl-allegedly-assaulted-at-village-shop-accused-flees-after-victim-raises-alarm-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dausa News: दुकान पर सामान लेने गई नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास, शोर मचाने पर फरार हुआ आरोपी, मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dausa News: दुकान पर सामान लेने गई नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास, शोर मचाने पर फरार हुआ आरोपी, मामला दर्ज
Fri, 08 May 2026 10:41 AM IST
दौसा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
Published by: दौसा ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 10:41 AM IST
सार
दुकान पर सामान लेने गई नाबालिग से छेड़छाड़ और दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। बालिका ने किसी तरह शोर मचाकर खुद को आरोपी के चंगुल से बचाया।
विज्ञापन
पुलिस थाना महवा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
महवा उपखंड क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ और दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। घटना के बाद से आरोपी फरार बताया जा रहा है।
विज्ञापन
पीड़िता के पिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी नाबालिग बेटी गांव की एक परचूनी दुकान पर सामान लेने गई थी। आरोप है कि गांव का ही एक युवक, जो पहले भी स्कूल आते-जाते बालिका से छेड़छाड़ करता था, ने उसे अकेला पाकर गलत हरकत की और दुष्कर्म का प्रयास किया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Jaipur News: एसएमएस अस्पताल में शुरू होगी ईवनिंग ओपीडी, मेडिसिन विभाग से होगी शुरुआत
विज्ञापन
परिजनों के अनुसार बालिका ने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के लोगों के आने की आहट सुन आरोपी मौके से भाग निकला। जाते समय आरोपी ने धमकी भी दी। किसी तरह बालिका घर पहुंची और परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी।
महवा थाना प्रभारी सचिन शर्मा ने बताया कि नाबालिग से छेड़छाड़ और दुष्कर्म के प्रयास की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है और पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
घटना के बाद ग्रामीणों ने इस घटना को शर्मनाक बताते हुए आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़े सभी तथ्यों की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।