फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Evening OPD to Begin at SMS Hospital Jaipur Amid Rising Patient Load

Jaipur News: एसएमएस अस्पताल में शुरू होगी ईवनिंग ओपीडी, मेडिसिन विभाग से होगी शुरुआत

Thu, 07 May 2026 10:14 PM IST
जयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: जयपुर ब्यूरो Updated Thu, 07 May 2026 10:14 PM IST
सार

Jaipur News: जयपुर के सवाई मान सिंह हॉस्पिटल में बढ़ती मरीज संख्या और लंबी कतारों को देखते हुए मेडिसिन विभाग में शाम 5 से 7 बजे तक ईवनिंग ओपीडी शुरू होगी। निरीक्षण के दौरान दवा काउंटर बढ़ाने, ब्लड सैंपल सेंटर पर स्टाफ बढ़ाने और हीटवेव व्यवस्थाएं मजबूत करने के निर्देश दिए गए।

विज्ञापन
Evening OPD to Begin at SMS Hospital Jaipur Amid Rising Patient Load
चिकित्सा शिक्षा विभाग की प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौर ने एसएमएस हॉस्पिटल का निरीक्षण किया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जयपुर स्थित सवाई मान सिंह हॉस्पिटल में मरीजों की बढ़ती संख्या और लंबी कतारों को देखते हुए अब ईवनिंग ओपीडी सेवा शुरू की जाएगी। चिकित्सा शिक्षा विभाग की प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौर ने गुरुवार को अस्पताल का निरीक्षण कर यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया। पहले चरण में मेडिसिन विभाग में शाम 5 बजे से 7 बजे तक ईवनिंग ओपीडी संचालित होगी। इस दौरान वरिष्ठ चिकित्सकों सहित पर्याप्त मेडिकल स्टाफ भी उपलब्ध रहेगा, ताकि मरीजों को बेहतर और त्वरित उपचार मिल सके।

विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान प्रमुख शासन सचिव ने धन्वंतरि ओपीडी में कार्डियोलॉजी, मेडिसिन और आर्थोपेडिक्स विभागों का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि एसएमएस अस्पताल देश के सबसे बड़े और प्रतिष्ठित सरकारी अस्पतालों में शामिल है, इसलिए यहां रोगीभार अधिक रहना स्वाभाविक है। ऐसे में अस्पताल प्रशासन को यह सुनिश्चित करना होगा कि मरीजों को उपचार के लिए लंबा इंतजार न करना पड़े और भीड़ प्रबंधन बेहतर तरीके से किया जाए।
विज्ञापन


उन्होंने निर्देश दिए कि जिन विभागों में अत्यधिक मरीज आते हैं, वहां वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में ईवनिंग ओपीडी शुरू की जाए। यदि मेडिसिन विभाग में यह व्यवस्था सफल रहती है, तो भविष्य में अन्य विभागों में भी इसे लागू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रमुख शासन सचिव ने अस्पताल के दवा वितरण केंद्रों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने तत्काल प्रभाव से चार से पांच नए दवा वितरण काउंटर खोलने के निर्देश दिए, ताकि मरीजों को लंबी कतारों में खड़ा न रहना पड़े। साथ ही आवश्यक दवा सूची में शामिल सभी दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि जिन दवाओं की नियमित आपूर्ति नहीं हो पा रही है, उन्हें नियमानुसार खरीद कर मरीजों को उपलब्ध कराया जाए।

पढ़ें- कोटा में एक और प्रसूता की मौत: परिजनों का बवाल, क्या सिजेरियन ऑपरेशन से फेल हुई किडनी या इंफेक्शन ने ली जान?


ब्लड सैंपल कलेक्शन सेंटर का निरीक्षण करते हुए उन्होंने वहां मानव संसाधन बढ़ाने के निर्देश दिए, ताकि जांच के लिए आने वाले मरीजों को अनावश्यक इंतजार नहीं करना पड़े। इसके अलावा उन्होंने अस्पताल के सामान्य वार्डों का भी दौरा किया और हीटवेव को देखते हुए मरीजों और उनके परिजनों के लिए पेयजल, छाया और कूलिंग व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर आरएमआरएस फंड का उपयोग कर त्वरित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।

निरीक्षण के दौरान प्रमुख शासन सचिव ने मरीजों और उनके परिजनों से संवाद कर अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर फीडबैक भी लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुधार करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed