फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dausa News Manpur police caught liquor seller on bike

Dausa News: बाइक पर शराब बेचने वाले को मानपुर पुलिस ने पकड़ा, ये सामान हुआ जब्त

Thu, 18 Jan 2024 04:22 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 18 Jan 2024 04:22 PM IST
सार

दौसा जिले में मानपुर थाना पुलिस ने शराब बेचने वाले को गिरफ्तार किया है। दरअसल, गिरफ्तार हुआ व्यक्ति बाइक से इधर-उधर घूमकर शराब बेचता था।

विज्ञापन
Dausa News Manpur police caught liquor seller on bike
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दौसा की मानपुर थाना पुलिस ने एक व्यक्ति को बाइक पर 50 पव्वे देशी शराब ले जाते हुए गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति के पास से 50 पव्वे देशी शराब और एक बाइक पुलिस ने जब्त किया है।

विज्ञापन


दौसा जिला पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा ने बताया, दीपक कुमार मीना वृत्ताधिकारी वृत्त मानपुर के सुपरविजन में श्रीकिशन थानाधिकारी पुलिस थाना मानपुर के नेतृत्व में गठित विशेष टीम द्वारा कस्बा कालवान में बाइक पर अवैध शराब बेच रहे मनोज कुमार उर्फ कालू को गिरफ्तार किया गया है। सहायक उप निरीक्षक दौलत सिंह जाब्ता लेकर जा रहे थे। ऐसे में उनको मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि एक व्यक्ति कालवान में बाइक पर अवैध शराब बेचने जा रहा है। ऐसे में पुलिस ने मौजा कालवान में नाकाबंदी करके रुकवाया।
विज्ञापन


चेकिंग के दौरान उसके पास 50 पव्वे देशी मदिरा मिला, जिनको परिवहन व बेचान के बारे में लाइसेंस मांगा तो नहीं होना बताया। इस पर मनोज कुमार उर्फ कालू पुत्र रामखिलाड़ी जाति मीना निवासी पाडला थाना टोडाभीम जिला गंगापुरसिटी को गिरफ्तार कर 50 पव्वे देशी शराब औरएक बाइक को जब्त किया। आदि पर मुकदमा नंबर 15/24 धारा 19/54 आबकारी एक्ट में मामला दर्ज कर पुलिस थाना मानपुर ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की इस टीम ने की कार्रवाई
श्रीकिशन थानाधिकारी पुलिस थाना मानपुर जिला दौसा, दौलत सिंह पुलिस थाना मानपुर जिला दौसा, सोहनलाल कांस्टेबल पुलिस थाना मानपुर जिला दौसा, हेमराज कांस्टेबल पुलिस थाना मानपुर जिला दौसा शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed