फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dausa BJP leader Arun Chaturvedi said that what right does Congress have to destroy Sanatan Dharma?

Dausa: भाजपा नेता अरुण चतुर्वेदी ने दिया विवादित बयान, कहा- कांग्रेस की क्या औकात जो सनातन धर्म को खत्म कर दे?

Sun, 10 Sep 2023 12:37 PM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: लोकेंद्र सिंह चंपावत Updated Sun, 10 Sep 2023 12:37 PM IST
सार

दौसा में पूर्व मंत्री और भाजपा नेता अरुण चतुर्वेदी ने कांग्रेस के लिए विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की क्या औकात है, जो सनातन धर्म को मिटा सको, तुम से पहले तुम्हारे बाप, दादा, परदादा और मुगल आकर चले गए। वो लोग भी कुछ नहीं कर पाए।

विज्ञापन
Dausa BJP leader Arun Chaturvedi said that what right does Congress have to destroy Sanatan Dharma?
भाजपा नेता अरूण चतुर्वेदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर कुछ ही महीनों का समय बचा है। आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो चुका है। दौसा में भाजपा नेता ने कांग्रेस की कड़े शब्दों में आलोचना की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की क्या औकात है ? जो सनातन धर्म के खत्म होने की बात करती है। उनसे पहले भी कई लोग आकर चले गए, वो लोगों से भी सनातन का कुछ नहीं कर पाए, तो तुम क्या कर लोगे?

विज्ञापन


दौसा में अरुण चतुर्वेदी ने यह दिया है। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के बाद धीरे-धीरे भाजपा के अन्य नेता भी इस तरह के विवादित बयान देने लगे हैं। अरुण चतुर्वेदी ने कांग्रेस पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा है कि सनातन धर्म को समाप्त करने के लिए कांग्रेस के दादा, परदादा, मुगल आये और उनसे भी कई पीढ़ियां आई, वो लोग ही सनातन धर्म को जब समाप्त नहीं कर पाए तो तुम्हारी क्या औकात है कि तुम सनातन धर्म को समाप्त कर दोगे। पूर्व मंत्री अरुण चतुर्वेदी ने कहा कि यह सनातन वह है जो जरासंध है, यह सनातन वह है जो भारत की संस्कृति को, संस्कार को, वेद से संस्कारित बनाने का काम करता है और आज उसी सनातन के माध्यम से नरेंद्र मोदी के द्वारा वसुधैव कुटुंबकम का संदेश पूरे विश्व में जा रहा है।
विज्ञापन


वहीं, प्रभु लाल सैनी ने गहलोत सरकार की कामधेनु योजना पर कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन फड़के के समाने  राजस्थान सरकार ने कामधेनु योजना को लागू कर मात्र एक लाख किसानों को पैसा दिया, यदि सरकार को गोवंश की चिंता होती, तो और बचे हुए गोपालकों के खाते में सरकार पैसे डालती। प्रभु लाल सैनी यही नहीं रुके, सैनी ने आगे कहा कि गहलोत सरकार के महंगाई राहत कैंप से लोग राहत नहीं, आहत महसूस कर रहे है ।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
हिंडोली विधायक और वर्तमान में गहलोत सरकार में राज्य मंत्री अशोक चांदना को लेकर भी प्रभु लाल सैनी ने  राजस्थान की गहलोत सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि जब सरकार का मंत्री अगर अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर बैठ जाये फिर तो भ्रष्टाचार का मामला स्पष्ट संकेत देता है। पूर्व मंत्री प्रभु सैनी ने आगे कहा- गहलोत के मंत्रियों का लोकतंत्र में विश्वास नहीं रहा। एक मंत्री ने जब विधानसभा पटल पर लाल डायरी का जिक्र करते हुए सरकार के भ्रष्टाचार का खुलासा करने की बात कही, तो गहलोत सरकार ने उसको मंत्री पद से बर्खास्त कर दिया। 


प्रदेश में 14 से अधिक बोर्डो का गठन किया है। जिसका भी जनता को कोई लाभ नहीं मिला। आज राजस्थान में कर्ज का बोझ चढ़ा हुआ है। सात लाख करोड रुपए का कर्ज राजस्थान का है। एक लाख रूपए प्रति राजस्थान के व्यक्ति पर कर्ज है। वर्ष 2022 में रिजर्व बैंक के आंकड़े कहते हैं कि 10 राज्यों पर अधिक कर्ज है। ये आरबीआई के आंकड़े बताते हैं। कर्ज माफी को लेकर चुटकी लेते हुए उन्होंने तेजाब  फिल्म का जिक्र करते हुए गाना गाते हुए राहुल गांधी पर हमला बोला और कहा एक से 10 की गिनती गिनेंगे और कर्ज माफ हो जाएगा। उन्होंने कहा हमारी पिछली तात्कालीन भाजपा सरकार ने 8000 करोड़ किसानों का कर्ज माफ किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed