{"_id":"62f3655bcac42a5e4c22c7c9","slug":"daughter-got-her-father-murdered-by-lover-in-sriganganagar-love-affair","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: शादी के बाद बेटी का अवैध संबंध, नाराज पिता ने रोका तो प्रेमी को बुलाकर सीने में मरवा दी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: शादी के बाद बेटी का अवैध संबंध, नाराज पिता ने रोका तो प्रेमी को बुलाकर सीने में मरवा दी गोली
Wed, 10 Aug 2022 08:06 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 10 Aug 2022 08:06 PM IST
सार
आरोपी बेटी की दस साल पहले शादी हो गई थी, जिसके बाद से उसका प्रेम संबंध चल रहा था। पिता बेटी पर प्रेम संबंध खत्म करने को लेकर दबाव बना रहे थे, लेकिन वह मानने के लिए तैयार नहीं थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में एक बेटी ने अपने पिता की हत्या करवा दी। पिता को बेटी के अवैध संबंधों के बारे में पता चल गया था। जिसके बाद से वह अपनी बेटी को इस तरह की चीजें नहीं करने की सलाह दे रहे थे। यह बाद आरोपी बेटी के समझ नहीं आई और वह नाराज हो गई। इसके बाद उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पिता को गोली मरवा दी। पुलिस बेटी और उसके प्रेमी सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार वारदात शहर के अनूपगढ़ थाना इलाके के गांव 6 एपीएम की है। यहां रहने वाले चैनाराम की बेटी रोशनी (30) की शादी विवाह करीब 10 साल पहले घड़साना थाना क्षेत्र के 4 एमडी गांव में हुई थी। शादी के एक दो साल बाद रोशनी का 4 एमडी गांव में रहने वाले गुरतेज सिंह के साथ प्रेम संबंध शुरू हो गए। कुछ दिन बाद रोशनी के परिजनों को उसके और गुरतेज के संबंधों की जानकारी लग गई। इसके बाद उन्होंने अपनी बेटी रोशनी को इस तरह की चीजें नहीं करने के लिए समझाया, लेकिन वह नहीं मानी।
विज्ञापन
परिजनों ने रोशनी से कहा कि अगर वह यह सब बंद नहीं करेगी तो उसका परिवार खराब हो जाएगा। इसलिए वह प्रेम संबंध खत्म कर अपनी अपनी घर गृहस्थी संभाले, लेकिन रोशनी पर परिजनों की समझाइश का कोई असर नहीं हुआ। उसके पिता ने चैनाराम ने भी प्रेम संबंध खत्म करने के लिए उस पर दबाव बनाया, जिससे वह नाराज हो गई। इसके बाद रोशनी ने अपने प्रेमी गुरतेज को पूरी बात बताई तो वह भी नाराज हो गया और उसके पिता की हत्या करने की योजना बना ली।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार रोशनी के बुलाने पर गुरतेज सिंह मंगलवार देर रात अपने दो साथी विशाल और संदीप के साथ एपीएम गांव पहुंचा। जहां वह रोशनी के पिता चैनाराम से बहस करने लगा, दोनों के बीच गाली-गलौज भी शुरू हो गई। इसी दौरान गुरतेज ने चेनाराम के सीने में गोली मार दी। गोली लगते ही वह जमीन पर गिर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गोली की आवाज और परिजनों का शोर सुनकर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। उन्होंने गुरतेज सिंह को पकड़ लिया, लेकिन उसके दोनों दोस्त वहां से भाग निकले। जिन्हें पुलिस ने बाद में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि मृतक की बेटी रोशनी उसके प्रेमी गुरतेज सहित चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।