{"_id":"6472397c4ca95dfeed0ff845","slug":"dalit-youth-held-hostage-at-gunpoint-stripped-naked-and-video-made-in-alwar-2023-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Alwar: दलित युवक को कट्टे की नोक पर बनाया बंधक, फिरौती मांगी, फिर कपड़े उतारकर की मारपीट, वीडियो भी बनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alwar: दलित युवक को कट्टे की नोक पर बनाया बंधक, फिरौती मांगी, फिर कपड़े उतारकर की मारपीट, वीडियो भी बनाया
Sat, 27 May 2023 10:40 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sat, 27 May 2023 10:40 PM IST
सार
अलवर में एक दलित युवक से मारपीट का मामला सामने आया है। दो आरोपियों ने युवक को बंधक बनाकर मारपीट की और उसका वीडियो बना लिया। जिसे वायरल करने की धमकी देकर आरोपियों ने रुपयों की डिमांड कर दी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पीड़ित युवक के साथ की मारपीट।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के अलवर जिले के बानसूर के गांव नीमूचाणा के एक दलित युवक को दो युवकों ने बंधक बनाकर फिरौती मांगी। आरोपियों ने युवक को नंगा कर मारपीट की और वीडियो भी बनाया। फिरौती के नाम आरोपियों ने पीड़ित से 1.50 लाख रुपये के एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर नहीं देने पर वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल की धमकी दी।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार बानसूर के नीमूचाणा गांव के प्रदीप कुमार पुत्र बाबू लाल डूमोलिया को घर से बहला-फुसला कर कोटपूतली छोड़ने की बात कहकर आरोपी संदीप योगी पुत्र पप्पू योगी निवासी मोठुका थाना बानसूर और लाला राम पुत्र बद्री मेघवाल निवासी कंवरपुरा थाना कोटपुतली ले गए। दोनों आरोपियों ने योजनाबद्ध तरीके से इस घटना को अंजाम दिया। कोटपूतली पुलिस ने दोनों आरोपियों को बानसूर के गांव मोठुका से गिरफ्तार किया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
पीड़ित के परिजनों ने पुलिस को बताया कि संदीप योगी और लाला राम मेघवाल हमारे घर 23 मई की रात को करीब 10 बजे आए। उस वक्त दोनों ने शराब पी रखी थी। इस कारण से परिजनों ने उन्हें घर में घुसने से मना कर दिया तो आरोपी कहीं और चले गए।
विज्ञापन
सुबह 7 बजे आरोपी दोबारा घर आ गए और प्रदीप से कहा कि अपनी बाइक से कोटपूतली छोड़ दो। प्रदीप आरोपी संदीप योगी और पप्पू मेघवाल को कोटपूतली छोड़ने गया। जहां दोनों ने उसे अपने घर में बंद कर लिया। अन्य साथियों को बुलाकर कट्टे की नोंक पर उसके साथ मारपीट कर कपड़े निकलवा लिए और उसको जबरदस्ती किसी का दुष्कर्म करने की बात कहलवाई गई।
आरोपियों ने पीड़ित प्रदीप के साथ मारपीट कर 1.50 लाख रुपए के एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर करवा लिए और कहा कि अपनी पत्नी के सारे गहने लेकर मेरे पास नहीं आया तो ये वीडियो वायरल कर देंगे। घर पहुंचे पीड़ित प्रदीप ने घटना की जानकारी परिजनों को दी, जिसके बाद उन्होंने थाने पहुंचकर केस दर्ज कराया। पुलिस ने एससी-एसटी सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर दोनों आरोपियों को बानसूर के मोठुका गांव से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उनसे घटना को लेकर पूछताछ कर रही है।