फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dalit woman murdered after rape in Barmer Minister Khachariawas says BJP mantra make riots and win elections

दलित महिला से दुष्कर्म-हत्या: मंत्री खाचरियावास बोले- घटना करने वाले विकृत, BJP का मंत्र-दंगा कराओ, चुनाव जीतो

Sat, 08 Apr 2023 06:07 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 08 Apr 2023 06:07 PM IST
सार

बाड़मेर में दलित महिला के साथ दुष्कर्म और एसिड अटैक से जलाने के मामले में प्रदेश कांग्रेस सरकार कैबिनेट मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास का विवादित बयान सामने आया है। खचारियावास ने कहा- इस तरह की घटनाएं करने वाले लोग मानसिक रूप से विकृत हैं।

विज्ञापन
Dalit woman murdered after rape in Barmer Minister Khachariawas says BJP mantra make riots and win elections
कैबिनेट मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाड़मेर में दलित विवाहित महिला से रेप और एसिड से जलाने वाले आरोपी शकूर खान को कैबिनेट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने मानसिक विकृत बता दिया है। जबकि पूरा समाज आरोपी को सख्त सजा की मांग कर रहा है। सवाल ये उठता है कि ऐसे गंभीर अपराधी को मानसिक विकृति का बताकर मंत्री क्या साबित करना चाहते हैं?

विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा है कि बाड़मेर के बालोतरा में रेप, एसिड अटैक जैसी घटना को अंजाम देने वाले लोग मानसिक रूप से विकृत लोग हैं। समाज के लिए ऐसे लोग घातक हैं। हालांकि उन्होंने कहा इन जैसे अपराधियों को सख्त सजा देनी चाहिए।
विज्ञापन

बीजेपी, कांग्रेस हम सब की जिम्मेदारी है कि समाज के साथ सरकार की मदद करनी चाहिए, ना कि माहौल बिगाड़ने का काम करना चाहिए।

बीजेपी का चुनावी मंत्र- ' दंगा कराओ चुनाव जीतो'- खाचरियावास
दलित महिला के साथ दुष्कर्म के मामले में बीजेपी नेताओं ने जब कांग्रेस सरकार को घेरा, तो मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास बिगड़े लॉ एंड ऑर्डर को सुधारने की बात कहने और पीड़िता के परिवार के प्रति संबल देने की बजाय अपनी प्रदेश सरकार के बचाव में उतर आए। खचारियावास ने कहा-राजस्थान में और जगह बीजेपी ने दंगा कराने का काम किया है। बीजेपी इलेक्शन जीतने के लिए दंगा कराती है। बीजेपी का चुनावी मंत्र है, दंगा कराओ चुनाव जीतो। राम नवमी पर और हनुमान जयंती पर भी दंगा कराने की कोशिश की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल गांधी डरना नहीं चाहते, तो बीजेपी के लोग क्यों डराना चाहते हैं ?
मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने प्रेस से बातचीत में अडानी मामले में जेपीसी जांच के लिए विपक्ष की मांग मुद्दे पर कहा- अडानी मामले में पहली बार सदन में बोलने नहीं दिया गया। कर्नाटक में अडानी मामले को कॉंग्रेस उठाएगी और चुनाव जीतेगी। क्योंकि जनता के बीच में बीजेपी की पोल खुल चुकी है।


राहुल गांधी जब डरना नहीं चाहते, तो ये बीजेपी के लोग क्यों डराना चाहते हैं ?
बीजेपी राहुल और कांग्रेस को कमजोर करने की कोशिश कर रही है, जो बेकार है। खाचरियावास उमेश नाथ महाराज और बागेश्वर के धीरेंद्र शास्त्री पर कहा-कि  ये ऐसे संत हैं, जो समाज को दो भागों में बांटते हैं। नए नए संत आ रहे हैं और कह रहे हैं, हरा झंडे उखाड़ दो। हरा रंग बीजेपी अपने झंडे से कब निकालेगी ? उन्होंने कहा- महाराणा प्रताप का सेनापति सूरी पठान था। जिसकी  कुम्भलगढ में कब्र है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed