{"_id":"62024db2dec6e4274c4c3c9c","slug":"dacoit-jagan-gujjar-arrested-in-karauli-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: कांग्रेस विधायक को धमकी देने वाला डकैत जगन गुर्जर गिरफ्तार, 50 हजार का था इनामी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: कांग्रेस विधायक को धमकी देने वाला डकैत जगन गुर्जर गिरफ्तार, 50 हजार का था इनामी
Tue, 08 Feb 2022 04:32 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Tue, 08 Feb 2022 04:32 PM IST
सार
डकैत जगन गुर्जर ने हाल की कांग्रेस विधायक गिर्राज मलिंगा को धमकी दी थी। उसके ऊपर धौलपुर और करौली जिले के थानों में कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
डकैत जगन गुर्जर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस विधायक गिर्राज मलिंगा को धमकी देने वाले कुख्यात डकैत को पुलिस ने गिफ्तार कर लिया है। उसके ऊपर 50 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। डकैत कई दिनों से जंगल में छिपा हुआ था, मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक करौली शैलेंद्र सिंह इंदौलिया ने बताया कि डकैत जगन गुर्जर ने धौलपुर में कई वारदात को अंजाम दिया था। करौली और धौलपुर जिले की पुलिस टीमें कई दिनों से उसकी तलाश कर रही थीं। उसके ऊपर पहले दस हजार रुपए का इनाम घोषित था, लेकिन उसके ठिकाने का पता नहीं लगने के कारण इनाम की राशि बढ़ाकर 50 हजार कर दी गई थी।
विज्ञापन
इंदौलिया ने बताया कि बीते सोमवार को थाना नादौती के काॅन्स्टेबल राजेश कुमार, कुमर सिंह और पुनीत कुमार को मुखबिर से सूचना मिली कि डकैत जगन गुर्जर मासलपुर के जंगलों में छिपा हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने उसे घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद उसे करौली लाया गया और बाद में धौलपुर पुलिस के हवाले कर दिया गया है।
विज्ञापन