फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dabangs made Alwar Dalit youth rub nose in temple for commenting on The Kashmir Files movie

Alwar: 'द कश्मीर फाइल्स' पर कमेंट करना पड़ा भारी, दबंगों ने दलित युवक से मंदिर में रगड़वाई नाक

Wed, 23 Mar 2022 01:48 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: रोमा रागिनी Updated Wed, 23 Mar 2022 01:48 PM IST
सार

अलवर में बैंक सेल्स मैनेजर ने द कश्मीर फाइल्स को लेकर फेसबुक पर पोस्ट किया। जिसे देखकर स्थानीय लोग भड़क गए।

विज्ञापन
Dabangs made Alwar Dalit youth rub nose in temple for commenting on The Kashmir Files movie
द कश्मीर फाइल्स पर कमेंट करने पर नाक रगड़वाई - फोटो : Social Media

विस्तार

'द कश्मीर फाइल्स' फिल्म अपने प्रदर्शन और विरोध दोनों के लिए चर्चा में है। कोटा में फिल्म की वजह से धारा 144 तक लगाई दी गई थी। अब इस फिल्म पर एक दलित युवक को कमेंट करना इतना भारी पड़ गया कि उसे नाक रगड़वा कर माफी मंगवाई गई। 

विज्ञापन


पीड़ित युवक का नाम राजेश है, जो अलवर के गोकुलपुर में एक निजी बैंक में सेल्स मैनेजर का काम करता है। कुछ दिनों पहले उसने कश्मीर फाइल्स देखी और फिल्म के बारे में फेसबुक पर कमेंट किया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक युवक ने फेसबुक पर लिखा कि फिल्म में कश्मीरी पंडितों पर हुए अत्याचार को दिखाया गया है, जबकि अत्याचार तो अन्य जातियों पर भी हुआ है। पाली के जितेंद्र मेघवाल पर भी अत्याचार हुआ है।

विज्ञापन


बात बढ़ता देख पहले ही मांग ली थी माफी
बैंक सेल्समैन के पोस्ट से लोग भड़क गए। जिसके बाद मंगलवार को स्थानीय लोगों ने युवक को मंदिर में बुलवाया। उससे नाक रगड़कर माफी मंगवाई गई। युवक का कहना है कि मामला बढ़ता देख उसने लाइव आकर माफी मांग ली थी। फिर भी उसे चौपाल बुलाकर माफी मंगवाई गई। उसे जबरदस्ती नाक रगड़वाई गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन


'जय भीम' को टैक्स फ्री करने की बात कही थी
पीड़ित राजेश का कहना है कि मैंने फेसबुक पोस्ट में 'जय भीम' मूवी को टैक्स फ्री करने की भी बात कही थी। जिसपर लोगों ने 'जय श्री राम' और 'जय कृष्ण' के बारे में कमेंट किया। मैं नास्तिक हूं, मैं पूजा पाठ में विश्वास नहीं रखता। मेरी पोस्ट पर लोग 'श्री राम, जय कृष्ण' लिखा तो मैंने भी 'जय भीम' लिख दिया। यही बात गांव के लोगों को अच्छी नहीं लगी और उन्होंने मुझसे माफी मंगवाई। अब वह भिवाड़ी एसपी से कार्रवाई की मांग करेगा। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed