फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   crops burnt due to fire in wheat field in Balotra of Jodhpur

Jodhpur: बालोतरा में गेहूं की खेत में लगी आग, लाखों की फसल जलकर खाक

Sun, 20 Mar 2022 03:14 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Sun, 20 Mar 2022 03:14 PM IST
सार

जोधपुर के बालोतरा में शॉर्ट सर्किट से एक खेत में आग लग गई। जब तक अग्निशमन पहुंची, तब तक फसल जलकर खाक हो चुकी थी।

विज्ञापन
crops burnt due to fire in wheat field in Balotra of Jodhpur
जोधपुर में फसल में लगी आग - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

जोधपुर के बिठूजा गांव में शनिवार को एक खेत में आग लग गई। जिससे लाखों रुपए की फसल जलकर खाक हो गई। बताया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी है। 

विज्ञापन

आग से गेहूं की फसल पूरी तरह से जलकर नष्ट हो गई। खेत के पास से निकलने वाली हाई पावर डीपी मे एकदम शॉर्ट सर्किट हो गया। जिससे खेत में लहरा रही गेहूं की फसल में आग पकड़ ली। आसपास के खेत में काम कर रहे किसानों ने खेत मालिक को सूचना दी। साथ ही किसानों की सूचना पर फायर ब्रिगेड खेत में आग बुझाने के लिए पहुंच गया।
विज्ञापन


आग की सूचना मिलने पर आसपास के गांव वासी सहित लोग घटनास्थल पर पहुंच गए और आग बुझाने में अपना प्रयास किया लेकिन तब पूरी फसल जलकर खाक हो  चुकी थी। लाखों के नुकसान हो जाने से किसान परिवार दुखी है। स्थानीय किसान को ढांढस बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed