{"_id":"64f4931c5823f62f3b0d36e5","slug":"crooks-looted-an-atm-full-of-rs-35-lakh-in-bharatpur-hindi-news-2023-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bharatpur: 35 लाख रुपये से भरी ATM लूट ले गए बदमाश, रस्सी से बांधकर उखाड़ी मशीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bharatpur: 35 लाख रुपये से भरी ATM लूट ले गए बदमाश, रस्सी से बांधकर उखाड़ी मशीन
Sun, 03 Sep 2023 07:37 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sun, 03 Sep 2023 07:37 PM IST
सार
भरतपुर एडिशनल एसपी हिम्मत सिंह ने बताया कि बदमाशों की पहचान की कोशिश की जा रही है। प्राथमिकी जांच में सामने आया है कि घटना के समय एटीएम गार्ड वहां नहीं था। गार्ड सिर्फ रात 10 बजे तक ही एटीएम बूथ पर रहता है। बूथ से जाते समय वह शटर को बंद कर चला जाता था।
विज्ञापन
एटीएम उखाड़ ले गए बदमाश।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भरतपुर के गोपालगढ़ थाना इलाके में बदमाश 35 लाख रुपये से भरी ATM मशीन उखाड़कर ले गए। सुबह जब स्थानीय लोगों को पता लगा तो उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले।
विज्ञापन
घटना जिले के गोपालगढ़ कस्बे की है, जहां एक एसबीआई बैंक का एटीएम लगा हुआ था। शनिवार देर रात कुछ बदमाश एटीएम पर गए और मशीन को रस्सी से बांधकर उखाड़ा और फिर अपने साथ ले गए। एटीएम मशीन में 35 लाख रुपए भरे हुए थे। सुबह कस्बे लोग घटनास्थल की ओर पहुंचे तो उन्होंने शटर टूटा देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बदमाशों की तलाश के लिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन
एडिशनल एसपी हिम्मत सिंह ने बताया कि बदमाशों की पहचान की कोशिश की जा रही है। प्राथमिकी जांच में सामने आया है कि घटना के समय एटीएम गार्ड वहां नहीं था। गार्ड सिर्फ रात 10 बजे तक ही एटीएम बूथ पर रहता है। बूथ से जाते समय वह शटर को बंद कर चला जाता था।
विज्ञापन