{"_id":"69dcf03038bec8c09e0559a1","slug":"criminals-turn-brazen-in-pali-point-gun-at-police-during-checkpoint-one-arrested-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: पाली में बदमाश बेखौफ, नाकाबंदी के दौरान पुलिस पर तानी पिस्टल; एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: पाली में बदमाश बेखौफ, नाकाबंदी के दौरान पुलिस पर तानी पिस्टल; एक गिरफ्तार
Mon, 13 Apr 2026 07:01 PM IST
पाली ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली
Published by: पाली ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 07:01 PM IST
सार
पाली जिले के सेवाड़ी थाना क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच तनावपूर्ण स्थिति बन गई। बदमाशों ने पुलिस को पिस्टल दिखाकर भागने की कोशिश की, जिसमें एक आरोपी फरार हो गया। वहीं, पुलिस ने दूसरे को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
नाकाबंदी के दौरान पिस्टल दिखाकर भागा आरोपी
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाली जिले में पुलिस और बदमाशों के बीच सोमवार शाम को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब नाकाबंदी के दौरान संदिग्ध वाहन को रोकने का प्रयास किया गया। इस दौरान बदमाशों ने पुलिस को पिस्टल दिखाकर डराने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, दूसरा आरोपी भागने में सफल हो गया।
यह घटना सोमवार शाम करीब 4:30 बजे हुई। मौके पर मौजूद लोगों ने पूरी घटना का वीडियो अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया, जो बाद में तेजी से चर्चा का विषय बन गया।
नाकाबंदी के दौरान रोकी गई थी स्कॉर्पियो
जानकारी के अनुसार, सेवाड़ी क्षेत्र में पुलिस नियमित नाकाबंदी कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध स्कॉर्पियो वाहन वहां से गुजर रहा था, जिसे पुलिस ने रोकने का संकेत दिया। लेकिन वाहन में सवार बदमाशों ने रुकने के बजाय पुलिसकर्मियों की ओर पिस्टल तान दी और उन्हें डराने की कोशिश की। स्थिति को गंभीर देखते हुए पुलिस ने तुरंत सतर्कता दिखाते हुए वाहन को चारों ओर से घेर लिया। घेराबंदी के दौरान पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए बदमाशों की स्कॉर्पियो पर लाठी-डंडे भी बरसाए, जिससे वाहन को रोकने में सफलता मिली।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- 12,500 देकर खरीदे 30 हजार के नकली नोट, पुलिस की छापेमारी पड़ते ही मचा हड़कंप; पांच आरोपी गिरफ्तार
दूसरे बदमाश की तलाश जारी
कार्रवाई के दौरान एक बदमाश मौके से फरार हो गया, जबकि दूसरे आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है, जिससे उसके साथी और अन्य आपराधिक गतिविधियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी गई है। फरार आरोपी की तलाश के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें सक्रिय कर दी गई हैं। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा और मामले में सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।