{"_id":"58bd3ca64f1c1bfb0fe7e8cf","slug":"in-jaipur-methyl-gas-tanker-overturned-on-the-delhi-highway","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली हाइवे पर गैस से भरा टैंकर पलटा, रात भर फंसी रही गाड़ियां ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिल्ली हाइवे पर गैस से भरा टैंकर पलटा, रात भर फंसी रही गाड़ियां
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 06 Mar 2017 04:22 PM IST
विज्ञापन
gas tankar
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जयपुर—दिल्ली हाइवे पर कल देर रात को मिथाईल गैस से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसा रात करीब 11 बजे चंदवाजी के समीप दौलतपुरा टोलटैक्स से आगे जाटावाली पुलिया के समीप हुआ। जहां टैंकर हाइवे से सर्विस लेन पर आ गिरा। यह टैंकर गुजरात कांधला से फरीदाबाद की तरफ जा रहा था। जिसके तीन केबिन पार्टस में करीब 24 हजार लीटर मिथाइल भरी हुई थी।
टैंकर के पलटने से उसके दो केबिन में भरी मिथाइल गैस का रिसाव होने लगा। इससे वहां से गुजर रहे वाहन चालकों और आसपास रहने वाले लोगों में हड़कंप मच गया। गैस के रिसाव से आंखों में जलन होने लगी। गनीमत रही कि ज्वलनशील गैस किसी आग या विस्फोटक के संपर्क में नहीं आई,अन्यथा बड़ा हो सकता था। नागरिक सुरक्षा जयपुर के उपनियंत्रक जगदीश प्रसाद और उनकी टीम के अलावा,स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी, चंदवाजी थाना पुलिस और उच्चाधिकारी तथा दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई।
हाइवे पर दिल्ली की तरफ जाने वाले वाहनों की आवाजाही रोक दी गई। सोमवार सुबह तक पानी और अग्निशमन फॉम डाला जाता रहा। इसके बाद मशक्कत कर टैंकर में भरी गैस को किसी अन्य गाड़ी में खाली करवाकर उसे हाइवे से हटवाया गया। तब कहीं प्रशासन ने राहत की सांस ली।