फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   in jaipur a girl Student has done suicide at maharai College's Anibesent Hostel

इस कारण फंदे से लटकी मिली महारानी कॉलेज हॉस्टल की छात्रा

Thu, 23 Mar 2017 02:08 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Thu, 23 Mar 2017 02:08 PM IST
विज्ञापन
in jaipur a girl Student has done suicide at maharai College's Anibesent Hostel
komal - फोटो : Vishnu Sharma
जयपुर के महारानी कॉलेज में गुरुवार को एनीबेसेन्ट हॉस्टल में रहने वाली एक छात्रा ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। सुबह कॉलेज प्रबंधन से जानकारी मिलने पर अशोक नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मौका मुआयना करने के बाद पुलिस ने शव को नीचे उतारा।  फिलहाल सुसाइड के ठोस कारणों का पता नहीं चला है, लेकिन प्रारंभिक तौर पर परीक्षा का तनाव कारण बताया जा रहा है, परिजनों के यहां पहुंचने पर पोस्टमार्टम के बाद ही कारणों का खुलासा हो सकेगा। मामले में मृतका छात्रा की सहपाठी व हॉस्टल में रहने वाली रुममेट व अन्य से भी पुलिस पूछताछ करेगी। 
विज्ञापन


अशोक नगर थाना पुलिस के मुताबिक कोमल प्रजापत दूदू की रहने वाली थी। महारानी कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा थी। एनीबेसेन्ट हॉस्टल के कमरा नंबर 208 में रहती थी। गुरुवार सुबह हॉस्टल में कमरे से बाहर नहीं आने पर अन्य लड़कियों ने दरवाजा खटखटाया। फिर धक्का देकर दरवाजा खोला तो कोमल फंदे पर लटकते हुए नजर आई। छात्रा के खुदकुशी की सूचना पर पुलिस, कॉलेज व हॉस्टल प्रबंधन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि कल से कोमल की परीक्षा शुरु होने वाली थी।
विज्ञापन

कमरे में कागज के टुकड़े है। जिस पर मैं कोमल कुछ ये शब्द लिखे थे।

in jaipur a girl Student has done suicide at maharai College's Anibesent Hostel
college student sucide - फोटो : Vishnu Sharma
हॉस्टल की छात्राओं के मुताबिक गुरुवार सुबह कोमल ने उनके साथ चाय नाश्ता लिया था। इसके बाद वह अपने कमरे में पढ़ाई करने की बात कहकर चली गई। जबकि उसकी रुममेट नीचे आई हुई थी। वह दोबारा कमरे में पहुंची तब कोमल फंदे पर लटकती हुई नजर आई। उसकी चीख सुनकर कमरा नंबर 207 में मौजूद छात्राएं दौड़कर पहुंची। फिर उन्होंने हॉस्टल वार्डन को सूचना दी। 

इसके बाद महारानी कालेज प्रिंसीपल व अशोक नगर थानाप्रभारी बालाराम मौके पर पहुंचे। पुलिस ने एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलवाया है। वहां कमरे में कागज के टुकड़े मिले है। जिस पर मैं कोमल कुछ ये शब्द लिखे थे। उन कागजों के टुकड़ों पर लिखी हैंड राइटिंग और मैटर की जांच करवाई जाएगीपुलिस मामले में हर बिंदुओं की जांच कर रही है। कोमल के मोबाइल फोन को जब्त कर उसकी भी कॉल डिटेल व मैसेज के बारे में जानकारी की जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed