फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   In Bikaner road accident took place of the French woman tourist

भारत घूमने आई विदेशी महिला पर्यटक की बीकानेर में मौत

Wed, 15 Mar 2017 10:08 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Wed, 15 Mar 2017 10:08 PM IST
विज्ञापन
In Bikaner road accident took place of the French woman tourist
demo pic - फोटो : अमर उजाला
बीकानेर के सदर थाना इलाके में बुधवार को  सड़क हादसे में एक विदेशी महिला पर्यटक की जान चली गई। बीकानेर पुलिस के अनुसार बुधवार शाम को हादसा सार्दुलसिंह सर्किल के पास हुआ। जहां तेज रफ्तार में मोटरसाइकिल सवार ने सड़क से गुजर रही बेल्जियम की रहने वाली विशर लिलियाने योवोनी को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर घायल लिलियाने को तत्काल पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार बेल्जियम निवासी लिलियाने अपने साथियों के दल के साथ राजस्थान भ्रमण पर आई हुई थी। बुधवार शाम को बीकानेर में सार्दुलसिंह सर्किल के पास से गुजर रही थी। तभी सार्दुलसिंह सर्किल पर पीछे से आए बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह गिर पड़ी और गंभीर रुप से घायल हो गई। वहां मौजूद राहगीरों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। हादसे के संबंध में पार्षद आदर्श शर्मा ने जिला कलक्टर वेदप्रकाश को सूचित किया। वहीं, सूचना मिलने पर बीकानेर एसपी अमनदीप सिंह कपूर और आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed