फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   histresheetor shoot out to congress leader in jaipur

हिस्ट्रीशीटर ने मारी थी कांग्रेस नेता मोगरा को गोली, आरोपी गिरफ्तार

Thu, 09 Mar 2017 05:44 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Thu, 09 Mar 2017 05:44 PM IST
विज्ञापन
histresheetor shoot out to congress leader in jaipur
आरोपी - फोटो : amar ujala
सांगानेर में बक्सावाला रोड पर 28 फरवरी को हिस्ट्रीशीटर मंगल पांडे उर्फ मंगल शर्मा ने कांग्रेस नेता और प्रोपर्टी कारोबारी मदनगोपाल मोगरा की हत्या की थी। यह वारदात हिस्ट्रीशीटर मंगल पांडे ने वारदात के मास्टरमाइंड रामबाबू बागड़ा के ईशारे पर की थी। 
विज्ञापन

सांगानेर सदर थानाप्रभारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि वारदात में शामिल आरोपी मंगल पांडे और कपिल पाराशर को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। वह सांगानेर सदर थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ मारपीट के करीब एक दर्जन केस दर्ज है। हत्या में प्रयुक्त पिस्टल भी मंगल के कब्जे से बरामद कर ली है। पूछताछ में बदमाश मंगल पांडे ने बताया कि यह पिस्टल उसे रामबाबू ने लाकर दी थी।
विज्ञापन

इस केस में सांगानेर सदर थाना पुलिस ने आठ जनों को नामजद किया था। इनमें बक्सावाला निवासी मुख्य आरोपी रामबाबू बागड़ा और उसके दो साथियों टोडाभीम, करौली निवासी महेश मीणा व सेक्टर 29 प्रताप नगर निवासी प्रिंस कुमार सिंह को पुलिस ने गत शुक्रवार को थानाप्रभारी धर्मवीर सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने पकड़ा था। वारदात में शामिल दो नामजद आरोपी अभी फरार है, जिन्हें जल्द पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञातव्य है कि करीब डेढ़ माह पहले मदन मोगरा और रामबाबू के बीच झगड़ा हो गया था। तब मदन ने रामबाबू की पिटाई फकर उसकी मां पर हाथ उठा लिया था। इस रंजिशवश रामबाबू ने मदन मोगरा की हत्या की साजिश रची और अपने सात साथियों के साथ मिलकर 28 फरवरी को बेरहमी से मदन मोगरा की बक्सावाला रोड पर हत्या कर दी थी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed