{"_id":"58cbd4554f1c1b275a32a4d4","slug":"dgp-s-demise-of-crpf-s-first-song-the-wave-of-grief-in-the-ips-camp","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीआरपीएफ के प्रथम गीत के रचयिता पूर्व डीजीपी का निधन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीआरपीएफ के प्रथम गीत के रचयिता पूर्व डीजीपी का निधन
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 17 Mar 2017 08:45 PM IST
विज्ञापन
ex dgp dpn singh
- फोटो : amar ujala
सीआरपीएफ के पहले गीत के रचयिता और पूर्व डीजी सीआरपीएफ डीपीएन सिंह का शुक्रवार को निधन हो गया। उनके निधन का समाचार सुनकर आईपीएस और प्रदेश के पुलिस अधिकारियों में शोक की लहर छा गई।
डीजीपी मनोज भट्ट एवं एडीजी क्राइम पीके सिंह ने खातीपुरा मोक्षधाम में पहुंचकर पूर्व डीजी डीपीएन सिंह के पार्थिव शरीर पर पुष्पगुच्छ अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। पूर्व डीजीपी डीपीएन सिंह के द्वारा सीआरपीएफ के लिये लिखा गया पहला गीत लगभग 20 से अधिक वर्षों तक गुनगनाया जाता रहा है। 1957 के बैच के आईपीएस डीपीएन सिंह राजस्थान में उप महानिरीक्षक उदयपुर, एडीजी मुख्यालय, डीजी जेल के साथ दिल्ली में ब्यूरो आॅफ पुलिस रिसर्च एण्ड डवलपमेन्ट में पुलिस महानिदेशक जैसे विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए महानिदेशक सीआरपीएफ के पद से 30 नवम्बर 1993 को सेवानिवृत हुए थे।
इस अवसर पर सीआरपीएफ के उप महानिरीक्षक वीएस शर्मा, डिप्टी कमाण्डेण्ट अमित चौहान, अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस एसडीआरएफ बीएल सोनी, जयपुर के पुलिस आयुक्त संजय अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त महेन्द्र चैधरी, डीसीपी पश्चिम अशोक गुप्ता, डीसीपी ट्रेफिक हैदरअली जैदी मौजूद रहे। इसके अलावा सेवानिवृत पुलिस अधिकारियों में वीके थानवी, राजेन्द्र शेखर, देवेन्द्र सिंह भाटी, फूलसिंह यादव एवं पीके व्यास सहित अनेक अधिकारी उपस्थित थे।