फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Crime Rajasthan girl murdered in Navi Mumbai dead body found hanging from bridge

Crime: राजस्थान की युवती का शव नवी मुंबई में ब्रिज से लटका मिला, रियाज के साथ लिव इन में रह रही थी

Wed, 21 Dec 2022 07:43 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 21 Dec 2022 07:43 PM IST
सार

राजस्थान में बूंदी शहर के बीबनवा रोड स्थित दयानंद कॉलोनी में रहने वाली युवती की नवी मुंबई में हत्या कर शव पनवेल धामनी गांव ब्रिज से नीचे लटकाने का मामला सामने आया है। मृतका नवी मुंबई के कोपरखेरण इलाके के एक होटल में वेटर का काम करती थी।

विज्ञापन
Crime Rajasthan girl murdered in Navi Mumbai dead body found hanging from bridge
युवती का नवी मुंबई में हत्या - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बूंदी जिले की रहने वाली 27 साल की युवती का नवी मुंबई में शव मिला है। भाइयों का आरोप है, उसकी रियाज नाम के लड़के से दोस्ती थी। दोनों लिव इन में रहते थे और उसी ने हत्या कर शव को ब्रिज से लटका दिया है। मामला 17 दिसंबर को नवी मुंबई के पनवेल का है, जहां धामनी गांव के ब्रिज पर लटका हुआ शव मिला। मृतका उरवी उर्फ उमा वैष्णव बूंदी के बीबनवा रोड स्थित दयानंद कॉलोनी में रहती थी।

विज्ञापन


मृतका के भाई आरुष ने बताया, उनकी बहन उमा कोपरखेरण स्थित एक होटल में वेटर का काम करती थी। 14 दिसंबर को नेरूल पुलिस स्टेशन में गुमशदगी दर्ज करवाई थी। इस दौरान उसे ढूंढने की कोशिश की, लेकिन उसका पता नहीं चला। 17 दिसंबर को पनवेल थाना पुलिस को एक ब्रिज पर शव लटका हुआ मिला तो परिवार को बुलाया गया। जहां उमा के तौर पर उसकी पहचान हुई। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया। इसके बाद भाई शव लेकर 19 दिसंबर को बूंदी पहुंचा और अंतिम संस्कार करवाया।
विज्ञापन


भाइयों ने रियाज पर लगाया हत्या का आरोप...
मृतका के भाई आरुष ने बताया, उरवी छह साल से मुंबई में ही थी। रियाज नाम का युवक होटल पर आता-जाता था और इसी दौरान दोनों की पहचान हुई। इसके बाद घर आना-जाना रहता था। हर रोज की तरह 14 दिसंबर को भी होटल के लिए निकली। उसके पास कार भी थी। उमा हमेशा शाम 5 बजे भाई आरुष को भी कॉल करती थी। उस दिन कॉल नहीं आया तो आरुष ने रियाज को कॉल किया और उमा के बारे में पूछा, लेकिन उसने कॉल काट दिया और इसके बाद फोन रिसीव नहीं किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

Crime Rajasthan girl murdered in Navi Mumbai dead body found hanging from bridge
उमा के भाई ने रियाज पर बहन को मारने का आरोप लगाया है - फोटो : सोशल मीडिया

जिस दिन गायब हुई, उस दिन रियाज छोड़कर आया था...
मृतका के भाई आरुष का कहना है, 14 दिसंबर को रियाज ही उमा को उसकी कार से होटल छोड़ने गया था। फिर दिन में करीब डेढ़ बजे वापस हमारे घर आया। यहां उसने बताया कि सिर दर्द हो रहा है और कॉफी पीनी है। यहां उसे कॉफी पिलाई और इसके बाद उमा को होटल से लाने का कहकर निकल गया। जब उमा का फोन नहीं आया और रियाज भी नहीं आया तो उन्होंने कॉल लगाया। भाई आरुष ने बताया कि उस दिन से उनकी बहन घर नहीं लौटी थी।

भाई का आरोप...
आरुष ने बताया, रियाज खान जिम में ट्रेनर के तौर पर काम करता था। जान-पहचान के बाद जब दोस्ती हुई तो शादी का झांसा देकर दोस्ती की और दोनों लिव इन में रहने लगे। एक दिन जब रियाज के पास कॉल आया तो पता चला कि वह पहले से शादीशुदा है। इसके बाद से दोनों के बीच मनमुटाव बढ़ गया। लेकिन, कुछ दिनों बाद दोबारा दोस्ती हो गई। आरुष ने बताया, उमा को कुछ दिन पहले कॉल भी किया था। अब पता चला कि उसके बहन के अकाउंट से आठ लाख रुपये और गोल्ड भी गायब है। मामले में मुंबई की पनवेल पुलिस के एएसआई सोमनाथ का कहना है, अभी इस केस के संबंध में जांच चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed