फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Crime News Police freed abducted middle-aged man from Jaipur demanded extortion of 11 lakhs

Crime News: जयपुर से अपहरण किए गए अधेड़ को पुलिस ने कराया मुक्त, 11 लाख की मांगी थी रंगदारी, 5 बदमाश गिरफ्तार

Mon, 17 Apr 2023 05:29 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 17 Apr 2023 05:29 PM IST
सार

Crime News: राजस्थान में जयपुर से अपहरण किए गए अधेड़ व्यक्ति को पुलिस ने मुक्त करा लिया है। अपहरण के बाद अधेड़ से 11 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Crime News Police freed abducted middle-aged man from Jaipur demanded extortion of 11 lakhs
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धौलपुर जिले की सरमथुरा थाना पुलिस ने रविवार रात जयपुर के सिंधी कैंप थाना इलाके से अपहरण किए गए 50 साल के अधेड़ को हज्जीपुरा के जंगलों से सकुशल मुक्त करा लिया है। पांच बदमाशों द्वारा अपहरण कर अधेड़ के परिजनों से 11 लाख रुपये की रंगदारी की मांग की गई थी। पांचों बदमाशों को पुलिस ने घेराबंदी कर दबोच लिया है, जिनके कब्जे से अवैध हथियार और अपहरण में उपयोग की गई कार को भी बरामद किया है।

विज्ञापन


विज्ञापन


सरमथुरा थाना प्रभारी देवेंद्र शर्मा ने बताया, 15 अप्रैल को जयपुर के सिंधी कैंप थाना इलाके से 50 साल के अधेड़ रणवीर पुत्र सुल्तान सिंह निवासी निधौली थाना इगलास जिला अलीगढ़ उत्तर प्रदेश को पांच बदमाशों द्वारा अपहरण किया गया था। बदमाशों ने रणवीर को बहला-फुसलाकर मोबाइल के द्वारा बुलाया था। उन्होंने बताया बदमाशों ने अपहरण कर परिजनों से 11 लाख की रंगदारी की मांग की थी। फिरौती नहीं देने पर बदमाशों द्वारा जान से मारने की धमकी भी दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी ने बताया, 16 अप्रैल को परिजनों ने सिंधी कैंप पुलिस थाने में अपहरण का आपराधिक प्रकरण दर्ज कराया था। जयपुर सिंधी कैंप थाना पुलिस ने परिजनों से मोबाइल पर मांगी गई रंगदारी के नंबर से लोकेशन ट्रैस की गई। थाना प्रभारी ने बताया, आरोपियों की लोकेशन धौलपुर जिले के सरमथुरा थाना क्षेत्र के हज्जीपुरा के बीहड़ों में ट्रैस हुई। उन्होंने बताया, सिंधी कैंप थाना पुलिस ने स्थानीय सरमथुरा थाना पुलिस को पूरे मामले से अवगत कराया। अपहरणकर्ताओं की लोकेशन को देखते हुए हज्जीपुरा के बीहड़ों में पुलिस टीम को साथ लेकर दबिश दी गई। उन्होंने बताया बीहड़ में एक मंदिर की छत के ऊपर सभी बदमाश बैठे हुए थे। जैसे ही पुलिस टीम मंदिर के पास पहुंची तो बदमाश मंदिर की छत से कूदकर भागने लगे।

उन्होंने बताया, पुलिस के जवानों ने सुनियोजित तरीके से घेराबंदी कर बदमाश 23 वर्षीय देव कुमार मीणा पुत्र ठाकुर सिंह निवासी कजर पुरा, 24 वर्षीय विजेंद्र सिंह पुत्र हीरालाल निवासी सपोटरा, 25 वर्षीय लवकुश पुत्र अमृत मीणा निवासी करौली, 30 वर्षीय भरत सिंह पुत्र लालजी निवासी सपोटरा एवं 45 वर्षीय चेतन पुत्र रामबाबू निवासी दिमनी मुरैना मध्यप्रदेश को घेराबंदी कर दबोच लिया। उन्होंने बताया पुलिस टीम ने अपहरण किए गए अधेड़ रणवीर को सकुशल मुक्त करा लिया। इस दौरान एक बदमाश छत से कूदने पर घायल भी हुआ है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। बदमाशों के कब्जे से अवैध हथियार एक स्विफ्ट कार को बरामद किया है। उन्होंने बताया बदमाशों को दस्तयाब कर पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है। बदमाशों को अग्रिम कार्रवाई के लिए जयपुर के सिंधी कैंप थाना पुलिस को सुपुर्द किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed