{"_id":"63b6743d5ac53866732af4c4","slug":"crime-looting-lakhs-of-rupees-in-bharatpur-pnb-bank-by-taking-bank-workers-hostage","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: भरतपुर के PNB बैंक में करीब आठ लाख रुपये की लूट, कानून-व्यवस्था पर उठ रहे सवालिया निशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: भरतपुर के PNB बैंक में करीब आठ लाख रुपये की लूट, कानून-व्यवस्था पर उठ रहे सवालिया निशान
Thu, 05 Jan 2023 01:28 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 05 Jan 2023 01:28 PM IST
सार
राजस्थान के भरतपुर में लूट की बड़ी वारदात हुई है। यहां स्थित पीएनबी बैंक में बंदूक की नोक पर बैंक कर्मियों को बंधक बनाकर लाखों रुपये लूटे गए।
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज में कैद लुटेरे
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भरतपुर जिले के कस्बा वैर में नकाबपोश बदमाशों का दिनदहाड़े कहर देखने को मिला। यहां कस्बे में संचालित पंजाब नेशनल बैंक के खुलने के कुछ समय बाद ही बाइक पर आए तीन नकाबपोश बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया और हथियारों के बल पर करीब छह से आठ लाख रुपये लूटकर फरार हो गए।
विज्ञापन
वहीं बैंक कर्मियों को बंधक बना गए, जिसकी जानकारी मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और उच्चाधिकारियों को सूचना दी। उसके बाद पुलिस एसपी श्याम सिंह भी मौके पर पहुंचे और जांच में जुट गए। मिली जानकारी के अनुसार, कस्बा वैर की पंजाब नेशनल बैंक में सुबह बैंक खुलने के बाद कार्य शुरू हुआ ही था कि करीब 11 बजे आए तीन नकाबपोश बदमाशों ने बैंक में एंट्री की और दिनदहाड़े हथियार लहराते हुए कैशियर पर हथियार तानते हुए करीब छह से आठ लाख रुपये लूटकर बैंक कर्मियों को बंधक बनाते हुए फरार होने में कामयाब हो गए।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस...
घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। वहीं, थानाधिकारी सुमेर सिंह और पुलिस सीओ निहाल सिंह मौके पर पहुंचे और बैंक कर्मियों को छुड़ाते हुए मामले की जानकारी ली। सीसीटीवी फुटेज खंगाले और उनके आधार पर चारो तरफ नाकाबंदी करते हुए बदमाशों की तलाश में टीमें लगा दी।
विज्ञापन
वहीं, बैंक कार्मिक मुकेश मीणा ने बताया कि तीन बदमाश नकाबपोश थे और अंदर आते ही उन्होंने हथियार लहराते हुए रुपये को लूट ले गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस जिला कप्तान श्याम सिंह और एडीएफ राजेंद्र वर्मा मय क्यूआरटी टीम मौके पर पहुंचे और बदमाशों की तलाश में जुट गए। घटना के बाद क्षेत्र में कानून-व्यवस्था पर सवालिया निशान लगाए जा रहे हैं।