{"_id":"64495e6ad0641e3bf50fe14a","slug":"crime-lawrence-gang-involved-in-sujangarh-jewellery-showroom-firing-constable-ramesh-gallantry-promoted-2023-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Crime:सुजानगढ़ में ज्वेलरी शॉप पर लॉरेंस गैंग ने की फायरिंग, बदमाशों से भिड़े कांस्टेबल रमेश गैलेंट्री प्रमोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Crime:सुजानगढ़ में ज्वेलरी शॉप पर लॉरेंस गैंग ने की फायरिंग, बदमाशों से भिड़े कांस्टेबल रमेश गैलेंट्री प्रमोट
Thu, 27 Apr 2023 02:21 PM IST
नीरज शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: नीरज शर्मा
Updated Thu, 27 Apr 2023 02:21 PM IST
सार
सुजानगढ़ में ज्वेलरी शॉप पर बुधवार को दिनदहाड़े फायरिंग करने वाले 3 बदमाश लॉरेंस गैंग से जुड़े गुर्गे थे। 2 करोड़ की रंगदारी नहीं देने पर वारदात की। बहादुरी दिखाकर बदमाशों से अकेले भिड़ने पर कांस्टेबल रमेश को गैलेंट्री प्रमोशन की घोषणा की गई है।
विज्ञापन
सुजानगढ़ में ज्वेलरी शोरूम पर लॉरेंस गैंग ने करवाई फायरिंग, कांस्टेबल रमेश को गैलेंट्री प्रमोशन
- फोटो : सोशल मीडिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चूरू के सुजानगढ़ में बुधवार को दिनदहाड़े हुई ज्वेलरी शॉप पर फायरिंग के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। बाइक पर सवार होकर आए लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 3 गुर्गों ने ज्वेलरी शोरूम पर फायरिंग की वारदात को अंजाम दिया था। तब कांस्टेबल रमेश ने बहादुरी दिखाते हुए 5 राउंड फायर किए। एक गोली रमेश को भी लगी, जिसमें वह घायल हो गया। जेडीजे ज्वेलर की दुकान के शीशे फायरिंग में चूर-चूर हो गए। लेकिन बदमाशों को उसने अकेले ही खदेड़ दिया। 3 में से दो बदमाश भाग गए। जबकि एक को व्यापारियों और लोगों की मदद से रमेश ने दबोच कर गिरफ्तार कर लिया। इस फायरिंग की वारदात के बाद पूरे बाजार और सुजानगढ़ में हड़कम्प मच गया। व्यापारियों ने शहर की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करते हुए गुरूवार को सुजानगढ़ के बाजार भी बंद रखने का ऐलान किया है।
कांस्टेबल रमेश को गैलेंट्री प्रमोशन देने की घोषणा
कांस्टेबल रमेश को जेडीजे ज्वेलर्स पर फायरिंग में बहादुरी दिखाने का डीजीपी उमेश मिश्रा ने ईनाम देते हुए गैलेंट्री प्रमोशन देने की घोषणा की है। कॉन्स्टेबल रमेश अकेले ही लुटेरों से भिड़ गया था। बदमाशों की फायरिंग में कांस्टेबल रमेश को गोली भी लगी। कांस्टेबल रमेश ने भी बदमाशों पर दनादन फायरिंग की। बदमाशों की फायरिंग में कॉन्स्टेबल रमेश गोली लगने से घायल हो गया। लेकिन एक बदमाश को पकड़ लिया।
विज्ञापन
2 करोड़ रुपए की मांगी गई थी ज्वेलर से रंगदारी
सुजानगढ़ थाने में 26 मार्च को रात 8.30 बजे पहुंचकर आदर्श कॉलोनी के रहने वाले ज्वेलर पवन सोनी ने एक रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 42 साल के पव सोनी पुत्र रामवतार सोनी की मेन मार्केट में जेडीजे ज्वेलर्स नाम से ज्वेलरी की दुकान है। रिपोर्ट में बताया गया था कि शाम 5.20 बजे उनके मोबाइल पर वॉट्सएप कॉल आया। तो फोन करने वाले ने कहा कि मैं रोहित गोदारा बीकानेर जेल से बोल रहा हूं। मुझे 2 करोड़ रुपए चाहिए। मिलकर चलोगे तो बढ़िया रहेगा। नहीं मिलकर चलोगे तो आपको भी पता है कि हम क्या कर सकते हैं। हां या ना का रिप्लाई आज ही करना है। नहीं तो नुकसान के लिए तैयार रहना। फिर 5.21 बजे उसी नम्बर से दूसरी बार वॉट्सएप कॉल आया। जिसमें धमकी को दोहराया गया। इसके बाद पवन सोनी के वॉट्सएप नम्बर पर टैक्स मैसेज भेजकर भी 2 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी गई थी। रिपोर्ट में पवन सोनी ने पुलिस से कहा था कि मुझे और मेरे परिवार को जान का खतरा है। हमें पुलिस की सुरक्षा उपलब्ध करवाएं और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाए। पुलिस ने धारा 385 और 387 में मामला दर्ज कर लिया था और उपनिरीक्षक दिलीप सिंह को जांच सौंपी गई थी। पुलिस ने साइबर टीम भी गठित की थी। ज्वेलर पवन सोनी की डिमांड पर पुलिस ने उनके आवस पर एक गार्ड उपलब्ध करवाया था। रोहित गोदारा का नाम गैंगस्टर राजू ठेहट हत्याकांड में भी सामने आ चुका था। इसलिए पुलिस ने मामले को गम्भीरता से लेते हुए बाजार में ज्वेलर की दुकान के बाहर भी गार्ड लगा दिया था। रोहित गोदारा भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा हुआ है।