{"_id":"642d6356b96abaaced0cebb7","slug":"crime-bsnl-sub-divisional-engineer-trap-by-acb-in-jaipur-taking-1-lakh-rupees-bribe-2023-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Crime: जयपुर में BSNL सब डिविजनल इंजीनियर 1 लाख रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार, ACB ने किया ट्रैप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Crime: जयपुर में BSNL सब डिविजनल इंजीनियर 1 लाख रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार, ACB ने किया ट्रैप
Wed, 05 Apr 2023 06:39 PM IST
नीरज शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: नीरज शर्मा
Updated Wed, 05 Apr 2023 06:39 PM IST
सार
जयपुर में ACB ने बुधवार को ट्रैप कार्रवाई करते हुए BSNL के एमआई रोड स्थित प्रधान कार्यालय के सब डिविजीनल इंजिनियर ( उप मण्डल अभियंता) मनीष चांदना को परिवादी से 1 लाख रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
जयपुर में BSNL सब डिविजनल इंजीनियर 1 लाख रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार, ACB ने किया ट्रैप
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB राजस्थान) के अतिरिक्त महानिदेशक हेमन्त प्रियदर्शी ने बताया कि ए.सी.बी. की जयपुर नगर यूनिट-3 को परिवादी ने शिकायत दी थी, कि उसकी फर्म की ओर
से किए गए कामों के बकाया बिलों के भुगतान और कार्यों की मेजरमेंट बुक (एम. बी.) भरने की एवज में मनीष चांदना उप मण्डल अभियंता (सब-डिविजीनल इंजिनियर) कार्यालय प्रधान
महाप्रबंधक, बी.एस.एन.एल. जयपुर 1 लाख 27 हजार रुपए रिश्वत राशि की मांग कर परेशान कर रहा है।
विज्ञापन
सब डिविजनल इंजीनियर मनीष चांदना गिरफ्तार
शिकायत मिलने एसीबी जयपुर के DIG पुलिस कालूराम रावत के सुपरविजन में यूनिट 3 के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु के निर्देशन में शिकायत का वेरिफिकेशन किया।शिकायत सही
पाए जाने पर बुधवार को उप अधीक्षक पुलिस सुरेश कुमार स्वामी ने टीम के साथ ट्रैप कार्यवाही करते हुए मनीष चांदना पुत्र गोपीचंद चांदना निवासी प्लॉट नंबर 106, कल्याण कुंज, कालवाड़ रोड, कांटा चौराहा, पुलिस थाना झोटवाड़ा, जयपुर हाल उप मण्डल अभियंता (सब डिविजनल इंजीनियर) को परिवादी से 1 लाख रुपए की रिश्वत राशि लेते हुए गिरफ्तार कर लिया।
एसीबी के IG सवाई सिंह गोदारा के निर्देशन में आरोपी से पूछताछ जारी
एसीबी के महानिरीक्षक सवाई सिंह गोदारा के निर्देशन में आरोपी से पूछताछ जारी है। एसीबी ने मामले में भ्रष्टाचार निवारण एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगे की इंवेस्टिगेशन शुरू कर दी है।एसीबी के अतिरिक्त महानिदेशक हेमन्त प्रियदर्शी (अतिरिक्त चार्ज महानिदेशक) ने समस्त प्रदेशवासियों से अपील की है कि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1064 और
Whatsapp हेल्पलाइन नंबर 94135–02834 पर 24x7 सम्पर्क कर भ्रष्टाचार के विरुद्ध अभियान में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। एसीबी आपके वैध कार्य को करवाने में पूरी मदद करेगी एसीबी राजस्थान में राज्य कर्मियों के साथ-साथ केन्द्र सरकार के कार्मिकों के खिलाफ भी कार्रवाई करने के लिए ऑथोराइज़्ड है।