फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   cousin duo cut woman's legs for silver bengal

शरीर से जेवर उतारने के लिए काट डाले महिला के पैर

Tue, 14 Jul 2015 09:31 PM IST
Updated Tue, 14 Jul 2015 09:31 PM IST
विज्ञापन
cousin duo cut woman's legs for silver bengal

उदयपुर के भिंडर की चर्चित मर्डर मिस्ट्री का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो चचेरे भाइयों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में उन्होंने जो राज उगले उसे सुनकर अच्छे अच्छों की रूह कांप जाए। आरोपियों ने बताया कि महिला के शरीर से चांदी के जेवर उतारने के लिए उन्होंने उसकी टांगे तक अलग कर दी थी।

विज्ञापन


अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार पुलिस ने मामले में दो आरोपी भाइयों को गिरफ्तार किया है। आरोपी शांति लाल कलबेलिया और बंसी लाल कलबेलिया पूर्व में भी शहर में हुए ऐसे कई अपराधों में लिप्त रहे हैं जिनमें गहनों के लिए महिलाओं की हत्या कर दी गई।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र प्रसाद गोयल ने बताया कि पुलिस को इन दोनों भाइयों पर तभी शक हो गया था जब मृतक महिला मीरा के जूते इन दोनों के घर के बाहर और उसके कुछ गहने घर के अंदर से पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर ले जाकर काट डाले हाथ पैर

cousin duo cut woman's legs for silver bengal

पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों ने बीती 10 जुलाई को भिंडर इलाके से महिला का अपहरण कर लिया था। इसके बाद वे उसे शांतिलाल के घर ले गए। जहां उन्होंने उसके गहने उसके शरीर से उतार लिए।

आरोपी जब उसकी टांगों से चांदी के गहने नहीं उतार पाए तो उन्होंने उसकी टांग काटकर अलग कर दी और जेवर उतार लिए। इसके बाद महिला की मौत होने पर आरोपियों ने उसका शव पास में ही फेंक दिया।
 
इसके अगले दिन दोनों आरोपी वापस भिंडर पहुंचे और वहां शमशेर खान नाम के आदमी से मिले और उन गहनों को बेचने की इच्छा जाहिर की। आरोपियों ने उसे बताया कि उन्हें पैसों की जरूरत है इसलिए वो इन्हें बेच रहे हैं।

पुलिस ने बताया कि शमशेर उन्हें एक सुनार रंजीत मोदी के पास ले गया। गहनों को बेचने के बाद दोनों आरोपियों ने रकम को आधा आधा बाटा और फरार हो गए। वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो उन दोनों भाइयों की वारदात में संलिप्तता के सबूत मिलने लगे।

आरोपियों के घर के बाहर मृतका के जूते मिलने से हुआ शक

cousin duo cut woman's legs for silver bengal

वारदात के खुलासे के लिए अपर पुलिस अधीक्षक एसी अनंत कुमार के नेतृत्व में एक जांच टीम ने आरोपियों की तलाश शुरू की। जिसके बाद दोनों आरोपियों के घर के बाहर महिला के जूते मिलने के बाद पुलिस दोनों की तलाश में लग गई।

जिसके बाद शांतिलाल को पुलिस ने चित्तोडगढ़ के अकोला गांव से और उसके भाई बंसीलाल को डुंगरपुर के सबला गांव से दबोच लिया। पुलिस के अनुसार आरोपियों से 490 ग्राम के चांदी के आभूषण भी बरामद हुए हैं।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों से कत्ल में इस्तेमाल होने वाले हथियारों को बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है। एसपी ने बताया कि शांति लाल के पिता भामरू कलबेलिया को गांव वालों ने कत्ल में शामिल होने के शक में पेड़ से बांध दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed