फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   couple ran away from home and got love marriage now requested for protection from sp

Rajasthan: हरियाणा की युवती ने राजस्थान के युवक से की लव मैरिज, परिजन दे रहे जान से मारने की धमकी

Tue, 09 Aug 2022 10:48 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Tue, 09 Aug 2022 10:48 AM IST
सार



दोनों की जान पहचान हरियाणा के खेडा गांव में हुई थी। दोनों को एक दुजे से प्यार हुआ और शादी के बंधन में बंध गए। परिजनों के इंकार के बाद 26 जुलाई को दोनों ने घर से भागकर शादी कर ली।

विज्ञापन
couple ran away from home and got love marriage now requested for protection from sp
मंदिर में जाकर प्रेमी जोड़े ने की शादी - फोटो : amar ujala

विस्तार

हरियाणा की एक युवती ने चूरू जिले के राजगढ़ तहसील के खारिया गांव के एक युवक से प्रेम विवाह किया है। आरोप है कि शादी की जानकारी मिलने पर परिजन उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे है। दंपत्ति ने एसपी से गुहार लगाते हुए सुरक्षा की मांग की है। 
विज्ञापन


हरियाणा के खेड़ा गांव निवासी 19 वर्षीय अनु और चूरू जिले के खारिया गांव निवासी 21 वर्षीय अनिल की तीन साल पहले मुलाकात हुई थी। अनिल खेड़ा गांव आया था। पहली मुलाकात में दोनों की दोस्ती हुई। जल्द ही दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों ने अपने परिजनों के सामने शादी करने की इच्छा जाहिर की। लेकिन परिजन तैयार नहीं हुए। परिजनों के इंकार के बाद दोनों ने 26 जुलाई को घर छोड़ दिया और नोहर जाकर मंदिर में दोनों ने प्रेम विवाह कर लिया। दोनों का आरोप है कि शादी की सूचना मिलने पर परिजनों की तरफ से जान से मारने की धमकी दी जा रही है। दोनों ने अपनी सुरक्षा की गुहार एसपी से लगाई है। 
विज्ञापन


अनिल का कहना है कि वह राजगढ़ कॉलेज में बीए फाइनल का छात्र है, जबकि अनु ने बारहवीं कक्षा पास की है। दंपत्ति ने दफ्तर पहुंचकर एसपी दिगंत आन्नद से अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई है। एसपी ने उन्हें सुरक्षा देने का आश्वासन दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed