फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Couple attacked for love marriage in Jhunjhunu Pacheri

Jhunjhunu: पचेरी में दंपती पर जानलेवा हमला, लव मैरिज से नाराज पूर्व सरपंच और उसके परिवार ने लाठी डंडों से पीटा

Mon, 19 Jun 2023 09:14 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 19 Jun 2023 09:14 AM IST
सार

झुंझुनूं के पचेरी थाना के चूड़ीना गांव में लव मैरिज करने पर दंपती पर जानलेवा हमला। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि पूर्व सरपंच व उसका परिवार छोटी जाति की लड़की से शादी करने पर नाराज था।

विज्ञापन
Couple attacked for love marriage in Jhunjhunu Pacheri
अस्पताल में भर्ती घायल। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

झुंझुनूं में लव मैरिज से जुड़े एक मामले में दंपती से मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ युवक डंडे से एक महिला और युवक की बेरहमी से पिटाई करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में महिला और बच्चों की चीख पुकार सुनाई दे रही है। मौके पर स्थानीय ग्रामीण भी मौजूद हैं। मारपीट के बाद एक महिला तो अचेत होकर वहीं गिर गई। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार घटना झुंझुनूं के पचेरी थाना के चूड़ीना गांव की है। शनिवार दोपहर की मारपीट में घायल महिला काफी देर तक अचेत होकर जमीन पर ही गिरी रही। युवक भी मारपीट के बाद लड़खड़ा कर जमीन पर बैठ गया। लोगों ने मारपीट में घायल हुए दंपती नवीन कुमार और सोना कुमारी को झुंझुनूं के बीडीके अस्पताल में भर्ती करवाया। इस पूरी घटना में बीच-बचाव कराने आया एक ग्रामीण भी चोटिल हुआ है।
विज्ञापन


चार महीने पहले ही घर आए थे
पीड़ित बदन सिंह ने लगभग 10 साल पहले दूसरी जाति की लड़की से शादी की थी। शादी के बाद से ही दोनों गांव के बाहर ही रह रहे थे। चार महीने पहले ही गांव आए थे। उसके बाद से ही पूर्व सरपंच पूर्ण सिंह और उसका परिवार उन्हें परेशान कर रहा था। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि पूर्व सरपंच व उसका परिवार छोटी जाति की लड़की से शादी करने पर नाराज था।
विज्ञापन
विज्ञापन


15 दिन पहले भी किया था हमला
बदन सिंह ने आरोप लगाया है कि करीब 15 दिन पहले भी पूर्व सरपंच पूर्ण सिंह ने उस पर चाकू से हमला किया था। हाथ पैर तोड़ दिए थे। उसके बच्चों पर भी हमला किया था। उन्होंने बताया कि पूर्ण सिंह व उसका परिवार उन्हें जान से मारना चाहता है। मारने के लिए बाहर से कुछ लड़के भी बुलवाए थे। इस संबंध घायल बदनसिंह की ओर से पूर्व सरपंच पूर्णसिंह, मोनू, सूरज, विक्रम, शमसेर, राहुल, भीमसिंह व चार-पांच अन्य लोगों के खिलाफ पचेरी में थाने में रिपोर्ट दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed