फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Corporation Commissioner celebrated wedding anniversary with family at Indira Rasoi in jodhpur

Rajasthan: निगम आयुक्त ने परिवार के साथ इंदिरा रसोई में मनाई शादी की सालगिरह, 100 लाभार्थियों को करवाया भोजन

Fri, 25 Nov 2022 07:11 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 25 Nov 2022 07:11 PM IST
सार

आयुक्त दक्षिण अरुण कुमार पुरोहित ने बताया कि सीएम अशोक गहलोत की मंशा के अनुरूप हमारा प्रयास रहता है कि सभी इंदिरा रसोई में बेहतर गुणवत्ता के साथ लाभार्थियों को भोजन उपलब्ध करवाए जाए। नगर निगम के अधिकारी समय-समय पर जाकर इन इंदिरा रसोई का निरीक्षण करते हैं और भोजन की गुणवत्ता की भी जांच की जाती है।

विज्ञापन
Corporation Commissioner celebrated wedding anniversary with family at Indira Rasoi in jodhpur
आयुक्त दक्षिण अरुण कुमार पुरोहित ने इंदिरा रसोई में खाया खाना। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश में इंदिरा रसोई योजना शुरू की थी। इन रसोइयों में प्रदेश के लोगों को पांच रुपये में भरपेट भोजन खिलाया जा रहा है। गहलोत कई बार जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को इंदिरा रसोई में जाकर भोजन करने की अपील कर चुके हैं। अब इसका असर भी दिखाई देने लगा है। शुक्रवार को जोधपुर नगर निगम आयुक्त दक्षिण अरुण कुमार पुरोहित ने अपनी शादी की सालगिरह परिवार के साथ इंदिरा रसोई में मनाई। महात्मा गांधी अस्पताल स्थित इंदिरा रसोई में भोजन कर सकारात्मक संदेश भी दिया। 

विज्ञापन


आयुक्त दक्षिण अरुण कुमार पुरोहित ने बताया कि सीएम अशोक गहलोत की मंशा के अनुरूप हमारा प्रयास रहता है कि सभी इंदिरा रसोई में बेहतर गुणवत्ता के साथ लाभार्थियों को भोजन उपलब्ध करवाए जाए। नगर निगम के अधिकारी समय-समय पर जाकर इन इंदिरा रसोई का निरीक्षण करते हैं और भोजन की गुणवत्ता की भी जांच की जाती है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शादी की सालगिरह पर परिवार के साथ इंदिरा रसोई में जाकर भोजन उपलब्ध कराने का मुख्य उद्देश्य आमजन में इंदिरा रसोई के प्रति सकारात्मक संदेश देने के प्रयास के तहत किया गया है। इस दौरान उन्होंने इंदिरा रसोई की सफाई व्यवस्था का भी जायजा लिया और भोजन करने आने वाले 100 लाभार्थियों को भोजन भी करवाया। इस दौरान आयुक्त दक्षिण अरुण कुमार पुरोहित की पत्नी शैलजा पुरोहित, नातिन स्तुति भारद्वाज भी मौजूद रही। सभी ने रसोई में बना खाना भी खाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed