फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Coronavirus Rajasthan Live Updates Hindi News Covid19 Positive cases and death toll Continue rises

Coronavirus in Rajasthan: राजस्थान में दो की मौत, संक्रमण के 109 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 7645 हुई

Thu, 28 May 2020 05:09 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: देव कश्यप Updated Thu, 28 May 2020 05:09 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus Rajasthan Live Updates Hindi News Covid19 Positive cases and death toll Continue rises
राजस्थान में कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

कोरोना वायरस से देश में सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों में से एक राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से दो और लोगों की बुधवार को मौत हो जाने से राज्य में इस वायरस से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 172 हो गई है।

विज्ञापन


इसके साथ ही राजस्थान में संक्रमण के 109 नए मामले सामने आए, जिससे राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 7,645 हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि जयपुर में दो और संक्रमित मरीजों की मौत हो गई है। इसके बाद राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 172 हो गई है। केवल जयपुर में कोरोना वायरस संक्रमण से 83 लोगों की मौत हो गई है जबकि जोधपुर में 17 और कोटा में 16 रोगियों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


हालांकि, अधिकारियों का कहना है कि ज्यादातर मामलों में रोगी किसी न किसी अन्य गंभीर बीमारी से भी पीड़ित थे। राज्य में बुधवार सुबह नौ बजे तक 109 और संक्रमित मरीज सामने आए। इनमें झालावाड़ में 64, कोटा में 16, नागौर में 12, जयपुर एवं भरतपुर में छह-छह, झुंझुनू में दो, बीकानेर, करौली एवं दौसा में एक-एक नया मामला शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों में दो इतालवी नागरिकों के साथ साथ 61 वे लोग भी शामिल हैं, जिन्हें ईरान से लाकर जोधपुर एवं जैसलमेर में सेना के आरोग्य केंद्रों में ठहराया गया था। राज्यभर में 22 मार्च से लॉकडाउन है और अनेक थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed