फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Coronavirus Live Updates In Rajasthan: Covid 19 New Cases In Jaipur Ajmer Jodhpur Bhilwara

कोविड-19: राजस्थान में आज तीन और मौत, 33 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 2617 हुई

Fri, 01 May 2020 12:14 PM IST
अनवर अंसारी पीटीआई, जयपुर
पीटीआई, जयपुर Published by: अनवर अंसारी Updated Fri, 01 May 2020 12:14 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus Live Updates In Rajasthan: Covid 19 New Cases In Jaipur Ajmer Jodhpur Bhilwara
coronavirus - फोटो : PTI

राजस्थान में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण से तीन और लोगों की मौत हो गई। राज्य में इस घातक वायरस से मरने वालों की संख्या 61 हो गई है। इस बीच 33 नए मामले आने से राज्य में संक्रमितों की संख्या बढकर 2,617 हो गई।

विज्ञापन


राज्य के अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) रोहित कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार को जयपुर में दो और बीकानेर में एक संक्रमित की मौत हुई। बसोनी, नागौर की 26 साल की एक महिला बीकानेर के पीबीएम में भर्ती थी जिनका बुधवार को निधन हो गया। उनकी रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि हुई थी।
विज्ञापन


वहीं जयपुर में 32 साल के युवक की बुधवार को और 62 साल के व्यक्ति की गुरुवार को मौत हुई थी, वे भी संक्रमित पाए गए थे।

राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से जुड़ी मौतों की संख्या बढ़कर 61 हो गई है। अकेले जयपुर में 34 लोगों की मौत हुई है। अधिकारियों का कहना है कि ज्यादातर मामलों में रोगी किसी न किसी अन्य गंभीर बीमारी से भी पीड़ित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं राज्य में शुक्रवार सुबह नौ बजे तक कोरोना वायरस संक्रमण के 33 नए मामले आए जिनमें जयपुर में छह, कोटा में सात, चित्तौड़गढ़ में सात और अजमेर में 11 नए मामले भी शामिल हैं।


राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों में दो इतालवी नागरिकों के साथ साथ 61 वे लोग भी हैं जिन्हें ईरान से लाकर जोधपुर व जैसलमेर में सेना के आरोग्य केंद्रों में ठहराया गया है। कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए राज्यभर में अनेक थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed