{"_id":"5eb6400b8ebc3e90743f30a8","slug":"coronavirus-in-rajasthan-live-updates-news-in-hindi-covid19-death-and-positive-cases-toll-rises","type":"story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus in Rajasthan: राजस्थान में संक्रमण के 57 नए मामले आए सामने, संक्रमितों की संख्या 3636 हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Coronavirus in Rajasthan: राजस्थान में संक्रमण के 57 नए मामले आए सामने, संक्रमितों की संख्या 3636 हुई
Sat, 09 May 2020 11:00 AM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: देव कश्यप
Updated Sat, 09 May 2020 11:00 AM IST
विज्ञापन
राजस्थान में कोरोना वायरस (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस से देश में सबसे ज्यादा प्रभावित पांच राज्यों में राजस्थान भी शामिल है। राजस्थान में लगातार कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे हैं। गुलाबी शहर के नाम से प्रसिद्ध जयपुर कोरोना का हॉटस्पॉट बना हुआ है।
विज्ञापन
शनिवार को सुबह नौ बजे तक राज्य में कोरोना संक्रमण के 57 नए मामले सामने आए, जिससे राज्य में कोरोना वायरस संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 3,636 हो गई।
अधिकारियों ने बताया कि उदयपुर में 20, जयपुर में 15, अजमेर में 11, पाली में तीन और चुरू एवं राजसमंद में दो-दो नए मामले सामने आए हैं। राज्य में अब तक कुल 3,636 लोग संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 103 है। जयपुर में संक्रमण के कारण 54 लोगों की मौत हो गई हैं, जबकि जोधपुर में 17 और कोटा में 10 रोगियों की मौत हो चुकी है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि ज्यादातर मामलों में रोगी किसी न किसी अन्य गंभीर बीमारी से भी पीड़ित थे।
विज्ञापन
राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों में दो इतालवी नागरिकों के अलावा 61 वे लोग भी शामिल हैं, जिन्हें ईरान से लाकर जोधपुर एवं जैसलमेर में सेना के आरोग्य केंद्रों में ठहराया गया है। राज्यभर में 22 मार्च से लॉकडाउन लागू है और अनेक थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है।