{"_id":"624d7e06b0d62e4a312153c6","slug":"copy-of-fir-will-be-available-sitting-at-home-through-sms-in-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: पुलिस का नया नवाचार, अब एसएमएस के जरिए घर बैठे मिलेगी एफआईआर की प्रति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: पुलिस का नया नवाचार, अब एसएमएस के जरिए घर बैठे मिलेगी एफआईआर की प्रति
Wed, 06 Apr 2022 05:18 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 06 Apr 2022 05:18 PM IST
सार
प्रदेश में एसएमएस के माध्यम से एफआईआर दर्ज करने की सुविधा लोगों को पहले ही दी जा रही थी। अब इस सुविधा का राजस्थान पुलिस ने विस्तार कर दिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
राजस्थान पुलिस ने परिवादियों की सुविधा के लिए एक नवाचार शुरू किया है। इसके तहत पुलिस थानों में प्राथमिकी दर्ज कराने वाले परिवादियों को एसएमएस के जरिए घर बैठे ही एफआईआर की प्रति उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
महानिरीक्षक पुलिस एससीआरबी शरत कविराज ने बताया कि एसएमएस के माध्यम से एफआईआर दर्ज करने की सुविधा लोगों को पहले ही दी जा रही थी। अब इस सुविधा का विस्तार करते हुए एक लिंक और जोड़ा गया है। इस लिंक के जरिए परिवादी ई-हस्थाक्षर कर एफआईआर की प्रति प्राप्त कर सकेंगे। एफआईआर पर ई-हस्थाक्षर करना अनिवार्य कर दिया गया है।
विज्ञापन
बता दें कि इस सुविधा से सबसे ज्यादा फायदा प्रदेश की महिलाओं, युवतियों और बुजुर्गों को होगा। कई मामलों में ऐसा देखा गया है कि महिलाएं और बुजुर्ग थाने जाने के चक्कर में एफआईआर दर्ज नहीं कराते हैं। इन सुविधाओं से ऐसे लोगों को काफी लाभ होगा।
विज्ञापन