फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   controversy_over_booklet_on_vasundhara_raje

वसुंधरा राजे के खिलाफ किताब से बवाल

Wed, 13 Nov 2013 07:17 PM IST
समीर शर्मा/अमर उजाला ब्यूरो, जयपुर
समीर शर्मा/अमर उजाला ब्यूरो, जयपुर Updated Wed, 13 Nov 2013 07:17 PM IST
विज्ञापन
controversy_over_booklet_on_vasundhara_raje

राजस्थान में भाजपा की ओर से मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार वसुंधरा राजे के खिलाफ किताब छापने का मामला सामने आने से यहां की राजनीति गर्मा गई है।

विज्ञापन


हालांकि पुलिस ने प्रिंटिंग प्रेस से किताबें व अन्य सामग्री जब्त कर ली है और मामला भी दर्ज कर लिया है।

किताब में वर्ष 2003 से लेकर 2008 तक के मुख्यमंत्री के रूप में राजे के कार्यकाल की कथित विफलताओं को गिनाए जाने का प्रयास किया जा रहा था।

वहीं भ्रष्टाचार के व्यक्तिगत आरोप भी लगाए गए हैं। पिछले चुनाम में भी राजे के खिलाफ कुछ इसी तरह की पुस्तिकाएं छापी गई थीं।

सूत्रों के अनुसार मामले की रिपोर्ट भारतीय जनता युवा मोर्चा अध्यक्ष डीडी कुमावत ने दर्ज कराई।

किताब के बारे में सूचना मिलते ही जयपुर के आदर्श नगर थाना पुलिस ने एक बाइडिंग कारखाने से पुस्तिका की 10 हजार प्रतियां जब्त कीं।

इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया, जिन्होंने सीकर से किताब छापने का ऑर्डर मिलने की बात कही है। पुलिस जांच के अनुसार करीब 30 हजार पुस्तिकाएं बाइंडिंग के लिए जीतू ने भिजवाई थी।
विज्ञापन


निर्वाचन विभाग से शिकायत
मामले को लेकर भाजपा ने निर्वाचन अधिकारी से शिकायत की है।

भाजपा चुनाव प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक योगेन्द्र सिंह तंवर ने बताया कि इस पुस्तिका में झूठे एवं भ्रामक तथ्यों के आधार पर आरोप लगाए गए हैं। पुस्तिका पर प्रकाशक एवं मुद्रक का नाम भी अंकित नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस पर लगाए आरोप
भाजपा ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस ने पिछले चुनाव के दौरान में भी गुमनाम संस्थाओं के जरिए वसुंधरा राजे को बदनाम करने का प्रयास किया थ।

यह कृत्य आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है। उन्होंने पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed