फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Controversy in Bikaner over BJP President JP Nadda visit to Rajasthan on May 10

JP Nadda Rajasthan Visit: आमंत्रण पत्र में महापौर का नाम नहीं, बीकानेर जिला अध्यक्ष कार्यकर्ताओं के निशाने पर 

Sat, 07 May 2022 02:53 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 07 May 2022 02:53 PM IST
सार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दो दिन के दौरे पर राजस्थान आ रहे हैं। वह 10-11 मई को हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर जिले के दौरे पर रहेंगे। उनके कार्यक्रम को लेकर छपे आमंत्रण पत्र पर बीकानेर की महापौर का नाम नहीं होने से विवाद शुरू हो गया है।   

विज्ञापन
Controversy in Bikaner over BJP President JP Nadda visit to Rajasthan on May 10
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा दो दिन के दौरे पर राजस्थान आ रहे हैं। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा का राजस्थान दौरा विवादों में घिर गया है। यह विवाद निमंत्रण पत्र पर नाम नहीं लिखे जाने को लेकर हो रहा है। इसे लेकर भाजपा कार्यकर्ता बीकानेर जिला अध्यक्ष का विरोध कर रहे हैं।  

विज्ञापन


दरअसल, जेपी नड्डा दो दिन के दौरे पर राजस्थान आ रहे हैं। वह 10 और 11 मई को किसान बहुल हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर जिले का दौरा करेंगे। इसी दिन श्रीगंगानगर के सूरतगढ़ शहर में बीकानेर संभाग के पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को भी संबोधित करेंगे। अगले दिन 11 मई को जेपी नड्डा जिले में बने भाजपा के नए कार्यालय का लोकार्पण करेंगे। साथ ही अन्य जिलों में बनाए गए नए पार्टी कार्यालयों का वर्चुअल तरीके से लोकार्पण करेंगे। इसे लेकर एक आमंत्रण पत्र जारी किया गया है। 
विज्ञापन


इसमें जेपी नड्डा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया, बीकानेर सांसद व मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, पूर्व विधायक सिद्धी कुमारी, नोखा विधायक बिहारी लाल विश्रोई और लूणकरणसर विधायक सुमित गोदारा का नाम है। जबकि संभाग मुख्यालय बीकानेर में पहली बार महिला महापौर बनी सुशीला कंवर का नाम इस निमंत्रण पत्र में नहीं हैं। इस कारण महापौर से जुड़े कार्यकर्ता सोशल मीडिया पर जिला अध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह का विरोध कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

नाम को लेकर विवाद क्यों?
राजस्थान में भाजपा कई गुटों में बंटी दिख रही है। समय-समय पर इस तरह की चीजें भी सामने आती रहती हैं। इस कारण पार्टी के नेता या खुद को उम्मीदवार मानने वाले लोग भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के सामने अपनी दावेदारी पेश करना चाहते हैं। इसके लिए नेताओं ने जिलों में स्वागत पोस्टर लगाने के साथ कई अन्य तरह की कवायद करने में जुटे हैं। ऐसे में माहापौर सुशीला कंवर का आमंत्रण पत्र पर नाम नहीं होने के कारण उनसे जुड़े पार्टी कार्यकर्ता नाराज हैं और जिला अध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह का विरोध कर रहे हैं। 

इससे पहले भी सामने आया था यह विवाद
भाजपा ने बीकानेर नगर स्थापना दिवस पर लक्ष्मीनाथ मंदिर प्रांगण में पतंग वितरण कार्यक्रम आयोजित किया था। कार्यक्रम की सूचना नहीं देने से गुस्साए भाजपा पार्षद किशोर आचार्य ने वितरण के लिए रखी पतंगों में पहले तो लात मारकर जमीन पर गिरा दिया था। इसके बाद उन्होंने जिला अध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह को जनकर खरी खोटी सुनाई। इस दौरान उन्होंने जिलाध्यक्ष को काफी गलियां भी दीं। विवाद बढ़ता देख कार्यक्रम को बीच में ही स्थगित कर दिया गया था।

सम्मेलन को करेंगे संबोधित
जेपी नड्डा 10 मई को हेलीकॉप्टर से श्रीगंगानगर के सूरतगढ़ शहर पहुंचेंगे। यहां बीकानेर संभाग से जुड़े नेताओं और कार्यकर्ताओं के एक सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इसमें बीकानेर शहर-देहात, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और चूरू जिले के बूथ अध्यक्ष से लेकर सभी नेता, कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। इस सम्मेलन में 10 हजार कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटने का दावा किया जा रहा है। 

50 किमी लंबा रोड शो होगा 
सम्मेलन को संबोधित करने के बाद नड्डा देर शाम हनुमानगढ़ के लिए रवाना होंगे। वह कार से 50 किमी लंबा रास्ता तय कर हनुमानगढ़ पहुंचेंगे। इस दौरान उनके साथ भाजपा नेताओं और पदाधिकारियों का बड़ा काफिला भी होगा। विभिन्न मंडलों के कार्यकर्त और पदाधिकारी रास्ते में नड्डा का स्वागत करेंगे। रोड शो का यह कार्यक्रम हनुमानगढ़ पहुंचने के बाद समाप्त होगा। 

भाजपा कर्यालयों के लोकार्पण का कार्यक्रम 
अगले दिन 11 मई को जेपी नड्डा हनुमानगढ़ के प्रसिद्ध भद्रकाली मंदिर और गुरुद्वारे में जाएंगे। इसके बाद वह जिले में बने भाजपा के नए कार्यालय का लोकार्पण करेंगे। इस दौरान वह अन्य जिलों में बनाए गए कार्यालयों का वर्चुअल तरीके से लोकार्पण करेंगे। इस दौरान वह एक पारिवारिक कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed