फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Controversial slogans raised in Ajmer Dargah Zairin youth beaten up by khadims

Rajasthan: अजमेर दरगाह में विवादित नारे लगने से गर्माया माहौल, जायरीन युवक को खादिमों ने बुरी तरह पीटा

Sun, 29 Jan 2023 07:39 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 29 Jan 2023 07:39 PM IST
सार

खादिमों की संस्था अंजुमन के सचिव सैयद सरवर चिश्ती ने नारेबाजी पर कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने आरोपियों पर कार्रवाई की मांग करते हुए जिला प्रशासन को एक लिखित पत्र सौंपा है। जिसमें शरारती तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की गई है। 
 

विज्ञापन
Controversial slogans raised in Ajmer Dargah Zairin youth beaten up by khadims
अजमेर दरगाह में लगे विवादित नारे। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अजमेर गरीब नवाज के सालाना उर्स में कुल की रस्म के दौरान शाहजहनी मस्जिद में रविवार को विवादित नारे लगाए गए। इसे वहां माहौल को गर्मा गया। जायरीन के विवादित नारों को सुनकर कुछ खादिम भड़क गए, लेकिन दरगाह थाना प्रभारी अमर सिंह भाटी ने तत्काल माहौल को तनावपूर्ण होने से बचाया। 

विज्ञापन


मौके पर नारे लगा रहे जायरीन को रोक कर युवकों को खदेड़ा गया। इस दौरान दरगाह के खादिमों ने नारे लगाने वाले युवक को बुरी तरह पीट दिया। पुलिसकर्मियों ने युवक को भीड़  बड़ी मुश्किल से बचाया। पुलिस ने लोगों को समझाकर मामले को शांत कराया।
विज्ञापन


खादिमों की संस्था अंजुमन के सचिव सैयद सरवर चिश्ती ने नारेबाजी पर कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने आरोपियों पर कार्रवाई की मांग करते हुए जिला प्रशासन को एक लिखित पत्र सौंपा है। जिसमें शरारती तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की गई है। उधर, पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले पूछताछ शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed