फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Constable posted at police post in Bikaner committed suicide

Rajasthan: बीकानेर में पुलिस चौकी पर तैनात कांस्टेबल ने फांसी लगाकर दी जान, आर्थिक रूप से चल रहा था परेशान

Fri, 08 Dec 2023 11:22 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 08 Dec 2023 11:22 PM IST
सार

Rajasthan News:  बीकानेर के मुक्ता प्रसाद थाना क्षेत्र में पुलिस चौकी में तैनात कांस्टेबल ने फांसी लगाकर जान दे दी। कांस्टेबल लंबे समय से आर्थिक रूप से परेशान चल रहा था।

विज्ञापन
Constable posted at police post in Bikaner committed suicide
कोटा में छात्र ने किया सुसाइड - फोटो : Social Media

विस्तार

राजस्थान के बीकानेर जिले में शुक्रवार को मुक्ता प्रसाद थाना क्षेत्र में पुलिस चौकी में तैनात एक कांस्टेबल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के पास से एक सुसाइड नोट मिला है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।  

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार करणी नगर चौकी में तैनात आसूदास रामावत पुत्र बजरंग रामावत निवासी काकडा का शव शुक्रवार को बाथरूम में लगे हुक से लटका मिला। साथी पुलिसकर्मी आसूदास को फंदे से उतारकर पीबीएम अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


मृतक कांस्टेबल 2008 में पुलिस में भर्ती हुआ था। पिछले एकसाल से वह  मुक्ताप्रसाद थाने में तैनात था। पुलिस को मृतक कांस्टेबल के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें उसने आर्थिक रूप से परेशान होने की बात कही है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि सुसाइड नोट के आधार पर मामले की जांच की जा रही है, साथ ही अन्य पहेलुओं को भी देखा जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed