फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Congress protest in Jaipur today in protest against five percent GST on flour, pulses and rice

Rajasthan: आटे-दाल-चावल पर पांच फीसदी जीएसटी के विरोध में बंद, कांग्रेस आज करेगी प्रदर्शन

Sat, 16 Jul 2022 11:37 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Sat, 16 Jul 2022 11:37 AM IST
सार

कांग्रेस नेता प्रदर्शन कर चावल, दाल, आटा सहित अन्य खाद्य पदार्थों पर से जीएसटी हटाने की मांग करेंगे। वहीं कैबिनेट मंत्री खाचरियावास ने कहा कि केंद्र सरकार ने साबित कर दिया कि उन्हें आमजन से कोई सरोकार नहीं है।

विज्ञापन
Congress protest in Jaipur today in protest against five percent GST on flour, pulses and rice
कांग्रेस का प्रदर्शन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

खाद्य पदार्थों पर केंद्र सरकार की ओर से पांच फीसदी जीएसटी लागू करने के विरोध में व्यापारियों ने शनिवार को दुकान बंद रखा है। दूसरी ओर कांग्रेस इसके विरोध में जयपुर शहर की आठों विधानसभा क्षेत्र में प्रदर्शन करेगी।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार जयपुर के हवामहल विधानसभा क्षेत्र में कैबिनेट मंत्री महेश जोशी के नेतृत्व में प्रदर्शन होगा। इसके अलावा सिविल लाइंस विधानसभा क्षेत्र का प्रदर्शन खाद्य आपूर्ति मंत्री और जयपुर शहर के निवर्तमान जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह खाचरियावास के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट सर्किल पर किया जाएगा। किशनपोल से कांग्रेस विधायक विधायक अमीन कागजी के नेतृत्व में बड़ी चौपड़ पर प्रदर्शन होगा। इसी तरह से आदर्श नगर, विद्याधर नगर, बगरू, मालवीय नगर और सांगानेर में कांग्रेस कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन करेंगे। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता केंद्र सरकार से खाद्य पदार्थों में पांच फीसदी जीएसटी वापस लेने की मांग भी करेंगे। 

विज्ञापन

 

खाद्य पदार्थों पर जीएसटी बढ़ाने को लेकर कैबिनेट मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास ने कहा कि केंद्र सरकार गरीब के मुंह में हाथ डालकर उसका निवाला छीनने की तैयारी कर रही है। पूरे देश में आजादी के बाद पहली बार आटा, दाल, चावल, मैदा, सूजी जैसी रोजमर्रा के काम आने वाले खाद्य पदार्थों में भी पांच फीसदी जीएसटी लगा दी गई है। केंद्र सरकार ने खाद्य पदार्थों में जीएसटी लगाकर साबित कर दिया है कि उसे आम जनता से कोई सरोकार नहीं है। गरीब भूखा मर जाए लेकिन उद्योगपतियों के खजाने में कोई कमी नहीं आनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed