फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Congress protest against inflation at Jaipur Collectorate Circle

Jaipur: महंगाई के विरोध में प्रदर्शन, मंत्री खाचरियावास ने कहा-कांग्रेस मर जाएगी लेकिन देश पर अत्याचार बर्दाश्त नहीं करेगी

Thu, 24 Mar 2022 02:24 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Thu, 24 Mar 2022 02:24 PM IST
सार

जयपुर में कांग्रेस ने महंगाई के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान खाद्य मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि चुनाव के नतीजे आने के बाद पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाकर मोदी सरकार ने विश्वासघात किया है।

विज्ञापन
Congress protest against inflation at Jaipur Collectorate Circle
प्रताप सिंह खाचरियावास - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेस ने जयपुर में प्रदर्शन किया। इस दौरान खाद्य मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि कांग्रेस मर जाएगी लेकिन देश पर अत्याचार बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने चार राज्यों में 'झूठ बोलकर और लोगों को गुमराह करके' विधानसभा चुनाव जीता है। जैसे ही नतीजे आ गए पेट्रोल और गैस की कीमतें बढ़ाकर उन्होंने लोगों की पीठ में छुरा घोंपा है।

विज्ञापन


मंत्री खाचरियावास जयपुर कलेक्ट्रेट सर्किल पर आयोजित प्रदर्शन में शामिल हुए, जहां वे अपने समर्थकों के साथ घोड़ा गाड़ी से पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि इसी तरह अगर पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ते रहे तो लोग मोटरसाइकिल और कार चलाना छोड़ देंगे।

विज्ञापन


उन्होंने भाजपा पर जुबानी हमला बोलते हुए कहा कि बीजेपी ने जनता का ध्यान असली मुद्दों से भटकाकर चुनाव जीता है। उनके नेताओं ने झूठ बोला और लोगों को गुमराह किया। भाजपा झूठ और छल की राजनीति करती है। उन्होंने देश के साथ विश्वासघात किया है। चुनाव के बाद पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी कर दिया। कांग्रेस देश में अत्याचार बर्दाश्त नहीं करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मोदी सरकार ने महंगाई के सारे रिकॉर्ड तोड़े 

खाचरियावास ने कहा कि भाजपा गांधी परिवार, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर निशाना साधते रहती है लेकिन महंगाई बढ़ाकर वह लोगों की पीठ में छुरा घोंप रही है। मोदी सरकार ने महंगाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। इनका काम सिर्फ धर्म के नाम पर लोगों को बांटना है। वे हिंदू-मुस्लिम करके वोट ले सकते हैं लेकिन वे रोजगार और भोजन नहीं दे सकते।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed