फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Congress President Sonia Gandhi constitutes Central Planning Group to coordinate Bharat Jodo Yatra Sachin Pilot

Rajasthan Politics: सचिन पायलट को कांग्रेस की इस कमेटी में मिली जगह, आलाकमान ने गहलोत गुट को किया दरकिनार 

Tue, 24 May 2022 06:51 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 24 May 2022 06:51 PM IST
सार

सेंट्रल प्लानिंग ग्रुप के सदस्य भारत जोड़ो यात्रा की प्लानिंग और कॉर्डिनेशन का काम देखेंगे। यह यात्रा कश्मीर से कन्याकुमारी तक निकाली जाएगी। 2024 के लोकसभा चुनाव और उससे पहले दस राज्यों के विधानसभा चुनाव को लेकर यह यात्रा अहम मानी जा रही है।

विज्ञापन
Congress President Sonia Gandhi constitutes Central Planning Group to coordinate Bharat Jodo Yatra Sachin Pilot
अशोक गहलोत और सचिन पायलट (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

देशभर में सत्ता वापसी के लिए कांग्रेस लगातार प्रयास कर रही है। हाल ही में उदयपुर में हुए चिंतन शिविर में लिए गए निर्णयों पर काम शुरू कर दिया है। मंगलवार को कांग्रेस ने पॉलिटिकल अफेयर ग्रुप, टास्क फोर्स-2024 और सेंट्रल प्लानिंग ग्रुप का गठन किया है। पॉलिटिकल अफेयर ग्रुप में राहुल गांधी और टास्क फोर्स-2024 में प्रियंका गांधी को शामिल किया गया है।  

विज्ञापन


इसके अलावा सेंट्रल प्लानिंग ग्रुप फॉर कॉर्डिनेशन फॉर भारत जोड़ो यात्रा कमेटी में सचिन पायलट को शामिल किया गया है। यह कमेटी भारत जोड़ो यात्रा की योजना के लिए बनाई गई है। पायलट के कमेटी में शामिल होने के बाद उनसे जुड़े नेताओं ने कहा कि चिंतन शिविर के बाद कांग्रेस आलाकमान ने पायलट पर फिर भरोसा जताया है। उन्होंने यह भी दावा किया कि, विधानसभा चुनाव से पहले पायलट को प्रेदश में बढ़ी जिम्मेदारी मिलेगी। पायलट के अलावा प्रदेश से पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह को भी पॉलिटिकल अफेयर ग्रुप में जगह दी गई है। 
विज्ञापन


कश्मीर से कन्याकुमारी तक निकलेगी यात्रा 
सेंट्रल प्लानिंग ग्रुप के सदस्य भारत जोड़ो यात्रा की प्लानिंग और कॉर्डिनेशन का काम देखेंगे। यह यात्रा कश्मीर से कन्याकुमारी तक निकाली जाएगी। यह यात्रा 2024 के लोकसभा चुनाव और उससे पहले दस राज्यों के विधानसभा चुनाव को लेकर अहम मानी जा रही है। इस कमेटी सचिन पायलट के अलावा दिग्विजय सिंह, शशि थरूर, रंवीत सिंह बिट्टू, केजे जॉर्ज, जोथी मानी, प्रद्युत बोलदोलोई, जीतू पटवारी और सलीम अहमद को शामिल किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कमेटियों में गहलोत गुट का एक भी नेता नहीं 
कांग्रेस आलाकमान द्वारा बनाई गईं तीन महत्वपूर्ण कमेटियों में सीएम अशोक गहलोत गुट का एक भी नेता शामिल नहीं हैं। इस कारण सियासी गलियारों में गहलोत गुट के नेताओं की अनदेखी की चर्चा भी हो रही है। पायलट गुट के नेता आलाकमान के इस फैसले से काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। उनका कहना है कि विधानसभा चुनाव से पहले सचिन पायलट को प्रदेश में बड़ी जिम्मेदारी दी जाएगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed