फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Congress MLA Johri Lal Meena son Deepak Meena accused of rape 

Rajasthan: कांग्रेस विधायक के बेटे पर दुष्कर्म का आरोप, पीड़ित परिवार बोला- इसमें उसके पांच दोस्त भी शामिल 

Sat, 26 Mar 2022 04:39 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 26 Mar 2022 04:39 PM IST
सार

कांग्रेस विधायक जौहरी लाल मीणा के बेटे और उसके पांच दोस्तों के खिलाफ पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज किया है। इस पूरे मामले को लेकर विधायक ने कहा कि उनके बेटे को झूठे केस में फंसाया जा रहा है। 

विज्ञापन
Congress MLA Johri Lal Meena son Deepak Meena accused of rape 
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान के दौसा में 15 साल की नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में कांग्रेस विधायक के बेटे और उसके पांच दोस्तों पर केस दर्ज किया गया है। शिकायत में आरोप लगाया गया कि विधायक के बेटे और उसके दोस्तों ने नाबालिग के साथ एक होटल में सामूहिक दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो भी बनाए।
विज्ञापन


इन्हें वायरल करने की धमकी देकर जेवरात और 15 लाख रुपए भी ले लिए। मंडावर थाने में दर्ज इस मामले की जांच पुलिस ने शुरू कर दी है। उधर, कांग्रेस विधायक जौहरी लाल मीणा ने कहा कि उनके बेटे दीपक मीणा को झूठे केस में फंसाया जा रहा है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



जानकारी के अनुसार आरोपियों ने 10वीं में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा को जिले के रैणी इलाके से पिछले साल 24 फरवरी को अगवा किया था। इसके बाद मंडावर थाना क्षेत्र के एक होटल में ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात का अंजाम दिया। इसके बाद भी कई बाद दबाव बनाकर पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। आरोपियों ने छात्रा पर दबाव बनाने के लिए उसके अश्लील वीडियो भी बना लिए थे।   
15 लाख रुपए और जेवरात भी लिए 
जानकारी के अनुसार आरोपियों ने पीड़िता के अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उससे 15 लाख रुपए ओर जेवरात भी ले लिए। मंडावर थाना पुलिस ने पोक्सो एक्ट की धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed