{"_id":"63e4d751052e04d5fc067606","slug":"congress-mla-indraj-gurjar-support-of-rajendra-gudha-says-case-was-registered-supporting-pilot-2023-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Congress: मंत्री गुढ़ा के समर्थन में कांग्रेस MLA गुर्जर, कहा- पायलट का साथ देने पर दर्ज हुआ केस, CM पर ये बोले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Congress: मंत्री गुढ़ा के समर्थन में कांग्रेस MLA गुर्जर, कहा- पायलट का साथ देने पर दर्ज हुआ केस, CM पर ये बोले
Thu, 09 Feb 2023 04:51 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 09 Feb 2023 04:51 PM IST
सार
पायलट खेमे के विधायक इंद्राज सिंह गुर्जर ने सैनिक कल्याण मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा के बचाव में उतरते हुए कहा कि गुढ़ा सचिन पायलट का साथ दे रहे हैं, इसलिए उनके खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने इसके लिए गृह विभाग पर सवाल खड़े किए हैं, जो सीएम का डिपार्टमेंट है।
विज्ञापन
विधायक इंद्राज सिंह गुर्जर सैनिक कल्याण मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा के समर्थन में आए।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट खेमे के कांग्रेस विधायक इंद्राज सिंह गुर्जर ने सैनिक कल्याण मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा के खिलाफ दर्ज FIR मामले में गहलोत सरकार और गृह विभाग पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं। इंद्राज गुर्जर ने कहा कि प्रदेश में लगातार पेपर लीक हो रहे हैं, उसके दोषियों को तो पकड़ा नहीं जा रहा है, लेकिन अपनी ही सरकार के ही एक मंत्री के खिलाफ बिना किसी जांच के एक फ्रॉड मामले में आरोपी के कहने पर FIR रजिस्टर्ड कर दी गई।
विज्ञापन
पेपरलीक के दोषियों को पकड़ने की जगह सचिन पायलट के वाले विधायकों, मंत्रियों को टारगेट किया जा रहा है। पायलट का साथ देने वालों और राजस्थान में दोबारा कांग्रेस सरकार कैसे रिपीट हो, उसकी बात कहने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है, जबकि पेपरलीक करने वाले दोषी तो खुले घूम रहे हैं।
विज्ञापन
पेपरलीक केस में अफसर- नेता शमिल नहीं हैं, तो RPSC से पेपर कैसे आउट हो गया ?
इंद्राज गुर्जर बोले- पेपर लीक केस में अफसर और नेताओं को क्लीन चिट दे दी गई। सचिन पायलट ने एक यह बात उठाई थी कि जब पेपरलीक केस में अफसर और नेता शमिल नहीं हैं, तो RPSC से पेपर कैसे आउट हो गया ? जब तक अंदर का कोई कर्मचारी शामिल नहीं होगा, तो पेपर कैसे बाहर जा सकता है। चीजें कैसे बाहर जा सकती हैं ? इंद्राज गुर्जर बोले- पेपरलीक मामले की गहराई से जांच की बजाय इस बात की जांच की जा रही है कि पायलट के साथ कौन हैं, कौन पायलट के साथ दौरे कर रहा है? कौन वापस सरकार रिपीट करवाने की बात कर रहा है? कौन कांग्रेस को मजबूत करने की बात कर रहा है ? इस तरह पायलट के साथ वाले लोगों को टारगेट किया जा रहा है।
विज्ञापन
मंत्री गुढ़ा के साथ अन्याय हुआ, तो हम खुलकर विरोध करेंगे
विधायक इंद्राज गुर्जर ने गुढ़ा पर दर्ज FIR को द्वेषतापूर्ण कार्रवाई बताया। साथ ही कहा कि यह प्रदेश के गृह विभाग पर सवाल है। जो गृह विभाग नकल माफिया और गिरोह को नहीं पकड़ पा रहा है, वो सरकार के मंत्री के खिलाफ खिलाफ एक फ्रॉड व्यक्ति के कहने पर केस दर्ज कर रहा है। यह गुढ़ा के साथ गलत हुआ है, हम जनता के बीच जाकर इसका विरोध करेंगे।
उनके साथ अन्याय हुआ तो हम खुलकर विरोध करेंगे। जो व्यक्ति कांग्रस पार्टी को मजबूत करने और सरकार रिपीट करने की बात कर रहा है, उसके साथ हम नाइंसाफी बर्दाश्त नहीं करेंगे। इंद्राज ने कहा- जिस दुर्गा सिंह ने गुढ़ा के खिलाफ अपहरण का झूठा केस दर्ज कराया है, उसने प्लॉट देने के नाम पर एक गरीब महिला से 3.84 लाख रुपए ले लिए और प्लॉट नहीं दिया।
उस गरीब महिला ने अपनी बेटियों की शादी के लिए पैसा जोड़कर रखा था। दुर्गा सिंह ने जब उसे प्लॉट नहीं दिया, तो उस पीड़ित महिला ने मंत्री गुढ़ा के पास जाकर गुहार लगाई। मंत्री ने अपनी जेब से उस महिला को 3.84 लाख रुपए दिए, क्योंकि उसकी बेटियों की शादी होनी थी। उन्होंने क्या गलत किया ? कोई भी पीड़ित व्यक्ति अपने जनप्रतिनिधि स्थानीय विधायक के पास ही तो फरियाद लेकर जाएगा। जब गुढ़ा ने उस पीड़ित महिला की मदद की, तो उसे अपहरण का नाम दे दिया गया। हम इस अन्याय का विरोध करेंगे।
गुढ़ा के किसान सम्मेलन में 50 हजार से ज्यादा लोग आए
इंद्राज बोले- गुढ़ा ने जब किसान सम्मेलन किया था। तो उसमें 50 हजार से ज्यादा लोग आए थे। वो तो सरकार रिपीट करवाने की बात कहते हैं, इसलिए उनसे जिन लोगों को तकलीफ है, वो उन लर केस करवा रहे हैं। जो सचिन पायलट के साथ हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। ऐसी कार्रवाई भूमाफिया, नकल माफिया और पेपरलीक करने वालों के खिलाफ भी करनी चाहिए। गृह विभाग को इस पर संज्ञान लेना चाहिए, जिससे कि सरकार की बदनामी नहीं हो।
पेपरलीक राजस्थान के लाखों युवाओं पर कुठाराघात
इंद्राज गुर्जर बोले- पेपरलीक होना राजस्थान के लाखों युवाओं के साथ कुठाराघात है। एक साधारण आदमी बहुत मुश्किल से अपने बच्चों को परीक्षा की तैयारी करवाता है, बच्चे मेहनत से पढ़ाई करते हैं। जब पेपरलीक हो जाता है ,तो उन बच्चों और उनके मां बाप के सपनों पर पानी फिर जाता है। जनता की बात हम ही नहीं बोलेंगे, तो कौन बोलेगा?
गुढ़ा ने 2 बार कांग्रेस सरकार की मदद की, उन्हीं पर झूठा केस लगाया
इंद्राज गुर्जर बोले राजेन्द्र गुढ़ा ने दो बार सरकार की मदद की है। उन्हीं के खिलाफ एक फ्रॉड के कहने पर बिना जांच पड़ताल के केस रजिस्टर्ड कर लिया गया। क्या मंत्री खुद सरकारी गाड़ी लेकर अपहरण करने जाएगा ? झूठ की भी कोई हद होती है। राजेन्द्र गुढ़ा ने 2008 विधानसभा चुनाव में हमारी सरकार को चलाने में मदद की, तब केवल 96 कांग्रेस विधायक थे, 6 बसपा विधायकों को मर्ज करवाकर उन्होंने सरकार बचाई। दूसरी बार 2018 में फिर बसपा का कांग्रेस में मर्जर करके उन्होंने सरकार की मदद की है। जो व्यक्ति खुद की मेहनत से जीत कर आ रहा है, उसे कौन कमजोर करने का काम कर रहा है, यह सोचने वाली बात है। प्रदेश की जनता सब देख रही है और वह सच्चाई के साथ है।